समाज में अहम योगदान देनेवाले समाजसेवकों को समाज भूषण पुरस्कार से किया गया सम्मानित
हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
संत रविदास सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था की ओर से संत रविदास महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन ससाणेनगर, हड़पसर में किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित दादा पवार को श्रद्धांजली अर्पित करके की गई। उसके पश्चात संत रविदास महाराज के भक्ति गीत गाकर अभिवादन किया गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संत रविदास सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष शाम भाऊ टिंटोरे द्वारा किया गया।
संत रविदास सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था की ओर से अलग- अलग क्षेत्रों से समाज में अहम भूमिका एवं योगदान देनेवाले समाजसेवकों को सामाज भूषण पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यहां नगरसेवक प्रशांत मामा तुपे, सामाजिक कार्यकर्ता अमित गायकवाड, संजय शिंदे, नरसिंह सोनवणे, प्रवीण टिंटोरे, गिरधारी बसेरे, सुनील चंद्र, शंकर बसिरे, प्रकाश पिंपले, भीमराव गायकवाड, रोहिदास थोरात, अक्षय आबनावे, हरी सावंत, शुभम बशिरे, दत्ता गुलोली, संजू गणबास, निलेश म्हैसने, बबन बनसोडे, राजू वाघमारे, अविनाश बनसोडे, प्रीतम पाखरे, बबन काठोठे, प्रवीण उतपुरे, पन्नालाल बशीरे, किशोर कवले, बाबूलाल परमेश्वर, गोपाल परसे, विनोद परसे, दीपक खरात के साथ अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रशांत राठौड़ और श्रुतिका क्षीरसागर ने भक्ति गीत गाकर कार्यक्रम में रंग भर दिया और दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन निवेदक विठ्ठल मदने ने और संत रविदास सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष शाम भाऊ टिंटोरे ने आभार प्रदर्शन किया।

0 टिप्पणियाँ