मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय का ‘सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय पुरस्कार’

AM college

मांजरी, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे जिला शिक्षण मंडल के अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय की 77वीं वर्षगांठ पर शहर विभाग के पारंपरिक महाविद्यालय समूह में सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।यह पुरस्कार सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश गोसावी द्वारा वितरित किया गया।

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के प्राचार्य व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्रबंधन परिषद के सदस्य डॉ. नितीन घोरपडे व उनके सहयोगियों ने उक्त पुरस्कार की स्वीकारा।उक्त पुरस्कार का स्वरूप तीन लाख रुपये और सम्मानचिन्ह था। इस पुरस्कार ने अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के ताज में एक और सम्मान जोड़ दिया है।

महाविद्यालय ने शुरू किए गए नए पाठ्यक्रम, शिक्षकों की गुणवत्ता और अनुभव व उनके प्रकाशित शोध पत्र,अनुसंधान परियोजनाएँ कौशल-आधारित और मूल्य-आधारित शिक्षा, पारदर्शी मूल्यांकन, अनुसंधान पहल और पाठ्यक्रम,पुस्तकालय क्रीड़ा प्रयोगशाला व अन्य बुनियादी ढांचे,शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कक्षाएं,सांस्कृतिक शैक्षिक खेल इसमें मिले पुरस्कार मूल्यांकन आदि, पूर्व छात्रों का योगदान, महाविद्यालय को प्राप्त हुआ अनुदान, पर्यावरण पूरक और सामाजिक गतिविधियाँ, एनईपी 2020 को लागू करने के लिए उठाए गए कदम ऐसे विभिन्न गतिविधियों को महाविद्यालय की ओर से लागू की गई। इस बात को ध्यान में रखते हुए विश्विद्यालय ने यह पुरस्कार प्रदान किया है।

AM college

इसके साथ ही प्रा. संगीता देवकर को जगन्नाथ राठी पुरस्कार, महाविद्यालय की अनुसंधान छात्रा सुवर्णा कांबले को राज्य अंतर-विश्वविद्यालय आविष्कार अनुसंधान प्रतियोगिता में विशेष उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्र. कुलगुरू प्रा. डॉ. पराग कालकर, पुणे जिला शिक्षण मंडल के मानद सचिव व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के अधिसभा सदस्य एडवोकेट संदीप कदम, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोहनराव देशमुख,प्रबंधन परिषद के सदस्य व्यवस्थापन परिषदेचे सदस्य डॉ. धोंडीराम पवार, बागेश्री मंठालकर, रविंद्र शिंगणापूरकर, प्राचार्य डॉ. देविदास वायदंडे, डॉ. जोत्सना एकबोटे, सागर वैद्य, डॉ. विजय खरे, डॉ. प्रभाकर देसाई, कुलसचिव चारुशीला गायके आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस उपलब्धि के लिए महाराष्ट्र राज्य की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र घाडगे, उपसचिव एल. एम. पवार, सहसचिव (प्रशासन) ए. एम. जाधव ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितीन घोरपडे व उनके सहयोगियों ने अभिनंदन किया। यह पुरस्कार महाराष्ट्र राज्य के दिवंगत उप मुख्यमंत्री व पुणे जिला शिक्षण मंडल के अध्यक्ष अजित दादा पवार को अर्पण करते हैं।ऐसा प्राचार्य डॉ. नितीन घोरपडे ने बताया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ