एशियाई खेलों की तैयारी के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयन
लोनी कालभोर फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
आर्मी रोइंग नोड में हाल ही में आयोजित 43वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एवं टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय के डॉ.विश्वनाथ कराड क्रीड़ा अकादमी की खिलाड़ी भाग्यश्री घुले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण तथा एक रजत पदक अपने नाम किया।
इस शानदार सफलता के साथ, भाग्यश्री घुले को कर्नाटक के बेल्लारी में होनेवाले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है। यह शिविर जापान में होनेवाले आगामी एशियाई खेलों की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
भाग्यश्री एमआईटी एडीटी शिक्षा परिसर स्थित माइर्स एमआईटी विश्वशांति गुरुकुल जूनियर कॉलेज की छात्रा हैं।भाग्यश्री को विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय रोइंग प्रशिक्षक संदीप भापकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। भाग्यश्री की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय की खेल परंपरा को नई ऊँचाई मिली है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाग्यश्री की यह सफलता विश्वविद्यालय ही नहीं, बल्कि राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


0 टिप्पणियाँ