मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन जरूरी – प्राचार्या उर्मिला पाटिल


चं.बा. तुपे साधना कन्या विद्यालय में 10वीं का विदाई समारोह संपन्न

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रयत शिक्षण संस्था के चं. बा. तुपे साधना कन्या विद्यालय में कक्षा 10वीं का विदाई समारोह उत्साह के साथ भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षस्थान पर विद्यालय की प्राचार्या उर्मिला पाटिल थी। कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलन व स्वागत गीत से की गई। कक्षा 10 वीं के छात्राओं ने अपने अध्यापकों एवं विद्यालय के प्रति अपनी सुनहरी यादें और अनुविचार के साथ ही शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किए।

चं. बा. तुपे साधना कन्या विद्यालय की प्राचार्या उर्मिला पाटिल ने छात्राओं को मार्गदर्शन पर भाषण में छात्राओं को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और मूल्य आपके जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। छात्राओं ने अपना जीवन आत्मविश्वास के साथ जीना चाहिए।

इस अवसर पर यहां उपमुख्याध्यापक आनंदराव करे, पर्यवेक्षक तृप्ती पाटिल, रयत शिक्षण संस्था के आजीवन सदस्य लालासाहब खलाटे, आजीवन सेवक तुकाराम डोंगरे के साथ सभी अध्यापकगणों के साथ अभिभावक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक पर्यवेक्षक पौर्णिमा सावंत ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ