ऊरुलीदेवाची, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं तो सफलता आसानी से मिल जाती है। कड़ी मेहनत और कठिन श्रम ही सफलता का राज है यह कदापि नहीं भूलना चाहिए। छात्रों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे बिना नकल-मुक्त परीक्षा दें और जीवन में हमेशा लालच से दूर रहें। विद्यालय से जो संस्कार व शिक्षा एवं सीखी बातों को हमेशा अपनी ज़िंदगी में प्रथम स्थान दें।यह विचार समता विद्यालय के प्राचार्य रामचंद्र गाढवे ने व्यक्त किए।
ऊरुलीदेवाची में स्थित समता विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्रों के विदाई समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां साने गुरुजी शिक्षण संस्था के वरिष्ठ संचालक वसंत भाडले, विठ्ठल तुपे ई लर्निंग के कार्याध्यक्ष उमेश भाडले, विद्यालय के कार्याध्यक्ष बबन सातव, विटेल की प्रमुख रेश्मा भोसले, पर्यवेक्षक ऋषिकांत भोसले, क्रीड़ा प्रमुख नानासाहब झांबरे आदि गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कक्षा 10 वीं के छात्रों ने विद्यालय को संविधान की एक प्रत और भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा उपहार में दी।
परीक्षा के लिए कक्षा अध्यापिका सुरेखा सांगले और शबाई बी.एम.ने छात्रों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कक्षा 10 वीं के छात्र अथर्व दुर्गाडे, नेहा गायकवाड, श्रद्धा सोनकांबले, सोनाली गायकवाड, धनश्री चव्हाण ने विद्यालय में पढ़ाई के दौरान हुए अपने अलग-अलग अनुभवों के बारे में बताया। कक्षा 9 वीं के छात्रा सायली गुरणे व नंदिनी अनपट ने कक्षा 10 वीं के छात्रों को परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का सूत्रसंचालन स्नेहल वाघमारे ने और आभार प्रदर्शन शरद मोरे ने किया।कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन नंदा दुर्गे और सदानंद नरुटे ने किया।


0 टिप्पणियाँ