मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया मराठी राजभाषा गौरव दिवस

Zila Parishad Prathmik School

उरूलीकांचन, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
जिला परिषद प्राथमिक स्कूल, पेठ केंद्र सोरतापवाड़ी, तालुका हवेली, जिला पुणे में महान मराठी लेखक, नाटककार और उपन्यासकार वी. वा. शिरवाडकर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मराठी राजभाषा गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर गांव में ग्रंथदिंडी निकाली। मार्ग में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्रंथदिंडी का स्वागत एवं पूजन किया। इस अवसर पर यहां गांव की सरपंच विजया शरद चौधरी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गणेश गायकवाड, उपाध्यक्ष पुष्पा चौधरी, मुख्याध्यापक लक्षण सूर्यवंशी, राजेंद्र कुंभारकर, सचिन साकोलकर, आरिफा शेख, आंगनवाड़ी सेविका कल्याणी गायकवाड तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कक्षा पांचवीं के छात्र आदर्श कदम ने मराठी राजभाषा गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी सभी ने सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ