Galaxy S26 Ultra: पतला डिज़ाइन, नई प्राइवेसी टेक्नोलॉजी
Galaxy S26 Ultra केवल 7.9mm मोटाई के साथ कंपनी का अब तक का सबसे पतला अल्ट्रा डिवाइस बताया गया है। इसमें बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले दिया गया है, जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कैफे और साझा स्थानों पर स्क्रीन की गोपनीयता बनाए रखने में मदद करता है। हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन के साथ यह फीचर काम करता है और व्यूइंग अनुभव पर असर डाले बिना प्राइवेसी सुनिश्चित करता है।
दमदार परफॉर्मेंस और सुपर फास्ट चार्जिंग
इंडस्ट्री-लीडिंग कैमरा और प्रो-ग्रेड वीडियो
Galaxy S26 Ultra के कैमरा सिस्टम में बड़े अपग्रेड किए गए हैं:
- वाइडर अपर्चर के साथ बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी
- उन्नत नाइटोग्राफी वीडियो
- अपग्रेडेड Super Steady टेक्नोलॉजी
- AI ISP सुधारों के साथ नैचुरल स्किन टोन और फाइन डिटेल्स
यह पहला Galaxy डिवाइस है जो एडवांस्ड प्रोफेशनल वीडियो स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है, जिससे हाई-क्वालिटी वीडियो के लिए एफिशिएंट कंप्रेशन संभव होता है।
S26 Series ने रखी “Agentic AI” की नींव
Galaxy S26 Series में एजेंटिक
AI का नया अनुभव
मिलता है। अपग्रेडेड
Bixby अब कन्वर्सेशनल
डिवाइस एजेंट के रूप
में काम करता
है। यूज़र्स नैचुरल
लैंग्वेज में कमांड
देकर सेटिंग्स बदल
सकते हैं और
डिवाइस नेविगेट कर सकते
हैं- बिना जटिल
कमांड याद किए।
इसके
अलावा, AI फीचर्स जैसे Now Brief,
बेहतर Circle to Search, और Gemini
व Perplexity AI के साथ
गहरा इंटीग्रेशन दिया
गया है।
सिक्योरिटी को प्राथमिकता देते हुए कंपनी ने Private Album, Knox Matrix Protection, 7 जेनरेशन के OS अपग्रेड और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
Galaxy Buds 4 Series भी लॉन्च
Samsung ने Samsung Galaxy Buds 4 Series भी पेश की है, जिसमें Buds 4 और Buds 4 Pro शामिल हैं।
- Hi-Fi ऑडियो सपोर्ट
- बेहतर Active Noise Cancellation
- 20Hz–40kHz फ्रीक्वेंसी रेंज
- Super Clear Calls
- AI एजेंट सपोर्ट
ये व्हाइट और ब्लैक मैट फिनिश में उपलब्ध होंगे।

0 टिप्पणियाँ