मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिव जयंती के अवसर पर रॉयल फैमिली को न्यूयॉर्क (अमेरिका) आमंत्रित किया गया

Shiv Jayanti

पुणे :  स्मारक मराठा इतिहास, पराक्रम और स्वराज्य की प्रेरणा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के उद्देश्य से न्यूयॉर्क (अमेरिका) में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिष्ठान (न्यूयॉर्क) तथा शिंदे सरकार फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से शिवाजी महाराज और सरदार महादजी शिंदे का भव्य स्मारक स्थापित किया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर रॉयल (राजा महाराज)  फैमिली को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए न्यूयॉर्क (अमेरिका) में आयोजित होने वाले शिव स्मारक समारोह एवं आगामी ऐतिहासिक कार्यक्रमों के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया गया। यह जानकारी शिंदे सरकार फाउंडेशन के अध्यक्ष उत्तमराव शिंदे सरकार ने दी

अध्यक्ष उत्तमराव शिंदे सरकार ने बताया, यह निमंत्रण शिव जयंती के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जिसमें शिव प्रेमियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों, पराक्रम और स्वराज्य की संकल्पना को विश्व पटल पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। न्यूयॉर्क में प्रस्तावित शिव जयंती उत्सव तथा छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार महादजी शिंदे के स्मारक स्थापना कार्यक्रम में रॉयल फैमिली की उपस्थिति को लेकर उत्साह का वातावरण है। आज होटल सयाजी, पुणे में महाराज  मुधोजी राजे भोसले नागपुर का शालपगड़ी से सम्मान, न्यूयॉर्क स्मारक का निमंत्रण किया गया, इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद मुरलीधर मोहोल, छत्रपति महाराज उदयनराजे भोसले और मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले को भी निमंत्रण दिया गया

अधिक जानकारी के लिए संपर्क 

9922555821

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ