मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मांजरी में बड़ा खुलासा! पुलिस गश्त के दौरान नाबालिग के पास मिली देसी पिस्तौल

 

commissioner of police pune, manjri police station

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो बालक हिरासत में

मांजरी, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हथियार रखनेवाले युवाओं द्वारा किए जानेवाले गंभीर अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे गैर-कानूनी हथियारों को नियंत्रण करने और अपराध को रोकने के लिए पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार व ज़ोन-6 के पुलिस उप आयुक्त डॉ.राजकुमार शिंदे के मार्गदर्शन एवं आदेश से पुणे शहर पथक लगातार सख्त कार्रवाई, नाकाबंदी, संदिग्धों की जांच और गश्त कर रही है।

तदनुसार मांजरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबासाहब निकम के मार्गदर्शन में जांच दल के पुलिस उपनिरीक्षक महेश कवले, पुलिस अधिकारी सचिन जाधव, प्रशांत दुधाल, निखिल पवार व अशोक अंधारे का दल पेट्रोलिंग कर रहा था तब पुलिस अधिकारी प्रशांत दुधाल को एक गुप्त मुखबिर से भरोसेमंद जानकारी प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध लोग पुणे के मांजरी में वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट के गेट पर पिस्तौल लेकर आ रहे है। मिली जानकारी के आधार पर, तुरंत नियोजित जाल बिछाया गया और परिसर पर कड़ी नज़र रखी गई।

जब संदिग्ध को देखते ही रुकने की चेतावनी देने पर उन्होंने भागने की कोशिश की परंतु पुलिस टीम ने हालात पर नज़र रखते हुए तुरंत उनका पीछा किया और दोनों को बड़ी शिताफी से हिरासत में ले लिया। जब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि वे विधीसंघर्षित बालक है। पंच समक्ष की गई तलाशी के दौरान एक विधीसंघर्षित बालक के पास देसी पिस्तौल बरामद की गई। उस हथियार को तुरंत ज़ब्त कर लिया गया और पंचनामा किया गया। ज़ब्त की गई पिस्तौल की अनुमानित कीमत 50,000/- रुपये है और उसे सुरक्षित रूप से पैक और सील कर दिया गया है।

इस मामले में, भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3 (5) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 37 (1) (2) (3) के तहत कानून के साथ संघर्षरत दो बच्चों के खिलाफ मांजरी पुलिस स्टेशन में अपराध रजिस्टर संख्या 95/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुणे शहर के मांजरी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक उमेश रोकड़े द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री.अमितेश कुमार, सह पुलिस आयुक्त श्री. रंजनकुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पूर्व प्रादेशिक विभाग श्री. मनोज पाटिल, जोन 6 के पुलिस उपायुक्त श्री. डॉ. राजकुमार शिंदे, के मागदर्शन में लोणी कालभोर विभाग पुणे की सहायक पुलिस आयुक्त अनुराधा उदमले, मांजरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबासाहब निकम के निर्देशों के अनुसार जांच टीम के प्रभारी अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक महेश कवले, अंमलदार प्रदीप सोनवणे, संदीप राठौड़, सचिन जाधव, निखील पवार, प्रशांत दुधाल, अशोक अंधारे, चंद्रकांत रेजितवाड, रविड्डांत कचरे, ज्ञानेश्वर चोरमले, माधव हिरवे के टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ