मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पीएम सूर्यघर योजना: महावितरण लगाएगा तालुका स्तर पर 'किओस्क', 17 सितंबर से 'सेवा सेतु कैंप'

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राज्यभर में चलेगी मुहिम, ऑनलाइन आवेदन और बैंक ऋण की सुविधा एक ही छत के नीचे

मुंबई, 16 सितंबर, 2026 — केंद्र सरकार के नए और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से राज्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 की अवधि में 'सेवा सेतु कैंप' का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस मुहिम के अंतर्गत 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' और 'स्वयंपूर्ण महाराष्ट्र आवासीय रूफटॉप सोलर (स्मार्ट)' योजना की जानकारी ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए महावितरण तालुका स्तर पर विशेष 'किओस्क' स्थापित करेगा।

महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री लोकेश चंद्र ने सभी तालुका स्तर पर ये किओस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इन किओस्क के माध्यम से ग्राहकों को रूफटॉप सौर ऊर्जा योजनाओं का लाभ उठाने के संबंध में प्रत्यक्ष मार्गदर्शन दिया जाएगा।

किओस्क में सौर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इसका सीधा प्रदर्शन और मार्गदर्शन महावितरण के कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी वहां उपस्थित रहेंगे, जिससे ग्राहक मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन भरने के साथ-साथ सोलर सिस्टम के लिए आवश्यक बैंक ऋण हेतु भी आवेदन कर सकेंगे। 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' और 'स्मार्ट' योजना की विस्तृत जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

नागरिकों से महावितरण की इस पहल और सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील महावितरण प्रशासन की ओर से की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ