शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व और उल्लेखनीय योगदान हेतु किया गया पुरस्कृत
कोंढवा, अक्टुबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
के.जे. शिक्षण संस्थान के ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'ग्रीन वर्ल्ड - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। शिक्षा जगत में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार शिक्षा, अनुसंधान, शैक्षणिक नेतृत्व और छात्रों के समग्र विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करनेवाली विभूतियों को प्रदान किया जाता है। डॉ. शरद कांदे द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर किए गए कार्य, छात्र-केंद्रित गतिविधियों, शिक्षा का गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयासों और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग को संज्ञान में लेते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।
इस उपलब्धि पर संस्थान के संस्थापक श्री कल्याणराव जाधव, संकुल निदेशक समीर कल्ला, तकनीकी निदेशक डॉ. अजय फूलंबरकर और डॉ. जयवंत संकपाल ने प्राचार्य डॉ. शरद कांदे को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व आगामी शैक्षणिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक वर्ग, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों ने भी प्राचार्य डॉ. शरद कांदे का अभिनंदन किया।
0 टिप्पणियाँ