मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्वामी रामानंद तीर्थ की जयंती पर विधान भवन में श्रद्धांजलि

विधानमंडल सचिवालय के सचिव जितेंद्र भोळे ने प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर किया नमन



महान स्वतंत्रता सेनानी और मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम के प्रमुख नेताओं में रहे स्वामी रामानंद तीर्थ की जयंती के अवसर पर शनिवार, 3 अक्टूबर को विधान भवन परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय के सचिव-1 जितेंद्र भोळे ने विधान भवन परिसर स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ की प्रतिमा पर पुष्पहार और गुलाब के फूल अर्पित कर उन्हें नमन किया।



इस अवसर पर महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय के सचिव-3 डॉ. विलास आठवले और सचिव-4 शिवदर्शन साठ्ये सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी स्वामी रामानंद तीर्थ की प्रतिमा पर गुलाब के फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

स्वामी रामानंद तीर्थ ने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ हैदराबाद रियासत के खिलाफ चले मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी जयंती पर विधान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके योगदान को स्मरण किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ