मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य की 14,234 ग्राम पंचायतों के लिए 15 जनवरी को मतदान और 18 जनवरी 2021 को होगी मतगणना

राज्य चुनाव आयुक्त यू. पी. एस. मदान द्वारा घोषणा
मुंबई, दिसंबर (महासंवाद)
राज्य की 34 जिलों की लगभग 14 हजार 234 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 15 जनवरी 2021 को मतदान और 18 जनवरी 2021 को मतगणना होगी। इसके लिए शुक्रवार से ही आचार संहिता लागू हो गई है। यह घोषणा राज्य चुनाव आयुक्त यू. पी. एस. मदान द्वारा की गई है।
श्री मदान ने कहा कि 1,566 ग्राम पंचायतों के आम चुनावों के लिए 31 मार्च, 2020 को मतदान होना था, जो अप्रैल से जून 2020 की अवधि में समाप्त हुआ था, परंतु, कोविड-19 की स्थिति के कारण चुनाव कार्यक्रम 17 मार्च 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था, उसके बाद उसे पूर्ण रूप से रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही दिसंबर 2020 के अंत तक समाप्त होने वाली सभी नई स्थापित ग्राम पंचायतों के लिए इस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 23 से 30 दिसंबर 2020 तक स्वीकार किए जाएंगे। सार्वजनिक अवकाशों पर नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 31 दिसंबर 2020 को छटनी की जाएगी। 4 जनवरी 2021 को नामांकन वापस लिए जाएंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। मतदान 15 जनवरी 2021 को सुबह 7.30 से सायं 5.30 तक होगा और 18 जनवरी 2021 को मतगणना होगी। गडचिरोली जिले में मतदान का समय सुबह 7.30 से दोपहर 3 बजे तक होगा।
निर्वाचित होने वाली ग्राम पंचायतों की जिलेवार संख्या :- 
ठाणे- 158, पालघर- 3, रायगढ़- 88, रत्नागिरी- 479, सिंधुदुर्ग- 70, नाशिक- 621, धुले- 218, जलगांव- 783, अहमनगर- 767, नंदुरबार- 87, पुणे- 748, सोलापुर- 658, सातारा- 879, सांगली- 152, कोल्हापुर- 433, औरंगाबाद- 618, बीड- 129, नांदेड- 1015, उस्मानाबाद- 428, परभणी- 566, जालना- 475, लातूर- 408, हिंगोली- 495, अमरावती- 553, अकोला- 225, यवतमाल- 980, वाशीम- 163, बुलडाणा- 527, नागपुर- 130, वर्धा- 50, चंद्रपुर- 629, भंडारा- 148, गोंदिया- 189 और गडचिरोली- 362. कुल- 14,234.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ