मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पिंपरी-चिंचवड शहर को पर्यावरण के अनुकूल रखने के लिए साइक्लोथॉन गतिविधियाँ महत्वपूर्ण : महापौर उषा उर्फ माई ढोरे

पिंपरी, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

साइक्लोथॉन गतिविधियाँ आपके शहर को पर्यावरण के अनुकूल रखने के लिए महत्वपूर्ण होने जा रही हैं। नागरिकों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करके शहर को प्रदूषण मुक्त रखने में योगदान देना चाहिए। यह अपील पिंपरी-चिंचवड की महापौर उषा उर्फ माई ढोरे ने नागरिकों से की है।
सांगवी फाटा से साई चौक (जगताप डेयरी)  वापस सांगवी फाटा से बीआरटीएस मार्ग तक साइकिल फेरी (साइक्लोथॉन) का आयोजन किया गया। महापौर उषा उर्फ माई ढोरे ने झंडा दिखाकर फेरी का शुभारंभ किया गया, तब वे बोल रही थीं।
यहां विधायक लक्ष्मण जगताप, उपमहापौर केशव घोलवे, आयुक्त श्रावण हर्डीकर, 330 इन्फंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर आर. सी. कटोच, ईस्टेट अधिकारी कपिल कुमार, ड प्रभाग के अध्यक्ष सागर आंगोलकर, नगरसदस्य अंबरनाथ कांबले, बापू काटे, आरती चौंधे, माधवी राजापुरे, पुलिस उपायुक्त आनंद भोईटे, सहायक उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी सुबोध मेडसिकर, यातायात शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त श्रीकांत डिसले, महापालिका सह शहर अभियंता श्रीकांत सवणे, कार्यकारी अभियंता सतीश इंगले, प्रमोद ओंभासे, अनिल शिंदे, लायन्स क्लब के प्रांतपाल लायन अभय शास्त्री आदि उपस्थित थे। महापालिका, पुलिस दल, लश्कर और यातायात शाखा के अधिकारी, कर्मचारी व लायन्स क्लब के सदस्य, पुलिस प्रांत मित्र संघटना, पीसीएमसी साइकिलिस्ट असोसिएशन, अविरत श्रमदान, पिंपरी-चिंचवड  डॉक्टर्स असोसिएशन, इंडियन मेडिकल असोसिएशन, फैमिली फिजिशियन संघटना ने रैल में भाग लिया।
पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका और लायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक्ट 3234 डी-2 द्वारा संयुक्त रूप से साइकिल फेरी (साइक्लोथॉन) उपक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत इंडिया साइकिल फॉर चेंज चैलेंज केंद्र सरकार के कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हवा-ध्वनि, प्रदूषण, ईंधन की बचत और साइकिल चलाने के महत्व पर जोर देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। साइक्लोथॉन रैली को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इस साइकिल रैली में 1500 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया।
आयुक्त श्रावण हर्डीकर ने कहा कि कोरोना अवधि के दौरान व्यायाम के महत्व को महसूस किया। नागरिकों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए योग जैसी गतिविधियों के साथ-साथ पैदल चलना, साइकिल चलाना, विभिन्न खेलों को खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका ने हरितसेतु पहल के माध्यम से सुविधाएं प्रदान करने के लिए कदम उठाए हैं। नागरिकों को एक परिपूर्ण हरित विकास योजना बनाने में भाग लेना चाहिए।
इस कार्यक्रम में वेणुगोपाल राव, जय पाठक, श्रीपाद शिरोडे और अरुण पोटे पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महापालिका के उपभियंता बापू गायकवाड, संजय साली, संजय काशिद, दीपक पाटिल, कनिष्ठ अभियंता अशोक कुटे, सुनील पवार, सुनील बेलगांवकर आदि ने विशेष परिश्रम किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सूचना व जनसंपर्क विभाग के प्रफुल्ल पुराणिक द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ