मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे विभाग में 5 लाख 27 हजार 741 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर गए

विभाग में कोरोना संक्रमित 5 लाख 54 हजार 398 मरीज : विभागीय आयुक्त सौरभ राव
पुणे, दिसंबर (जिमाका)

पुणे विभाग में 5 लाख 27 हजार 741 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। विभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 54 हजार 398 तक पहुंच गई है। एक्टीव मरीजों की संख्या 11  हजार 204 है। कोरोना संक्रमित कुल 15 हजार 453 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु का प्रमाण 2.79 प्रतिशत है। पुणे विभाग में स्वस्थ होनेवाले मरीजों का प्रमाण 95.19 प्रतिशत है। यह जानकारी विभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा दी गई है। 
पुणे जिले में कोरोना संक्रमित कुल 3 लाख 55 हजार 842 मरीजों में से 3 लाख 38 हजार 457 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टीव मरीजों की सख्या 8 हजार 782 है। कोरोना संक्रमित कुल 8 हजार 603  मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु का प्रमाण  2.42 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रमाण 95.11 प्रतिशत है। 
सातारा जिले में कोरोना संक्रमित कुल 53 हजार 595 मरीजों में से 50 हजार 965 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टीव मरीजों की संख्या 883 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 747 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 
सोलापुर जिले में कोरोना संक्रमित कुल 48 हजार 213 मरीजों में से 45 हजार 339 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टीव मरीजों की संख्या 1 हजार 193 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 681 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
सांगली  जिले में कोरोना संक्रमित कुल 47  हजार 376 मरीजों में से 45 हजार 389 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टीव मरीजों की संख्या 261 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 726 मरीजों क मृत्यु हो चुकी है। 
कोल्हापुर जिले में कोरोना संक्रमित कुल 49 हजार 372 मरीजों में से 47 हजार 591 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टीव मरीजों की संख्या 85 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 696 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 
पुणे डिवीजन में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1 हजार 44 है। पुणे जिले में 671, सातारा जिले में 174, सोलापुर जिले में 160, सांगली जिले में 33 और कोल्हापुर जिले में 6 रोगियों का समावेश है।
आज तक, विभाग को कुल 31 लाख 59 हजार 987 नमूनों की निरीक्षण रिपोर्ट मिली है। प्राप्त रिपोर्टों में से, 5 लाख 54 हजार 398 नमूने सकारात्मक होने की सूचना है।
 (नोट : 19 दिसंबर 2020 को रात 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ