मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड के जन्मदिन पर आयोजित किया गया ‘भव्य नौकरी महोत्सव’

12 कंपनियों ने लिया भाग : 250 लोगों को प्राप्त हुआ रोजगार
स्मितसेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए गए नौकरी महोत्सव का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय महासचिव एडवोकेट तोसिफ शेख, साथ में स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड, शैलेंद्र बेल्हेकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोरोना संकट के समय में बेरोजगारी का प्रमाण बहुत ही बढ़ गया है, उसे मद्देनजर रखते हुए स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड के जन्मदिन के अवसर पर ‘भव्य नौकरी महोत्सव’ का आयोजन किया गया था।
नौकरी महोत्सव में करीब 12 कंपनियों ने भाग लिया। इस महोत्सव में 250 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। बेरोजगारी आज की स्थिति का बहुत ही ज्वलंत प्रश्न है, इससे राहत देने के लिए ‘नौकरी महोत्सव’ का आयोजन किया गया था। नौकरी महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय महासचिव एडवोकेट तोसिफ शेख के शुभ हाथों किया गया। 
इस अवसर पर यहां समाजसेवक संजय आण्णा सातव, भूषण तुपे, राहुल शेवाले, शैलेंद्र बेल्हेकर, महेश ससाणे, प्रशांत दिंडोरकर, विकास भुजबल, डॉ.रोहित बोरकर, अमोल दुगाने, संतोष कोद्रे, किशोर भोर, पंकज दर्शिले, दीपक भोसले, पितांबर धिवार, अशोक सोरगावीकर, नरेंद्र चव्हाण, धर्मेंद्र इंगले, विजय कड, प्रवीण कवडे, श्रीकांत दलवी, सायकर सर, विजय नायर, एडवोकेट सूरज जाधव, एडवोकेट क्रांति सहाणे, दीपाली कवडे, प्रीति म्हेत्रे, ललिता चिल्लाल, अनीता टिलेकर व अन्य प्रमुख रूप से  उपस्थित थे।
स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कठिन समय में बहुत लोगों की नौकरी चली गई, जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को एक आधार व सहारा देने के साथ रोजगार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका स्मितसेवा फाउंडेशन ने निभाई है। साथ ही उन्हें आज प्रदान किए गए जॉब कार्ड    बेरोजगारों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नौकरी महोत्सव में 500 उम्मीदवारों का मुफ्त रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसमें से 250 उम्मीदवारों को जॉब मिला है। एक परिवार का एक सदस्य परिवार की जिम्मेदारी उठाएगा यानी एक परिवार में चार सदस्य तो 4 हजार लोगों का उदरनिर्वाह होगा। साथ ही 150 जॉब कार्ड (नौकरी मार्गदर्शक) कार्ड का वितरण भी किया गया। जॉब कार्ड से 365 दिन आठ से दस वैकेंसीज की जानकारी उम्मीदवारों को प्राप्त होगी।
नौकरी महोत्सव को सफल बनाने के लिए स्मितसेवा फाउंडेशन के सदस्य तुषार गायकवाड, दर्शना भुजबल, आशा भूमकर, कीर्ति खोमणे, अनीता हिंगणे, संध्या पवार, मेरगल सर, संजय जगताप, श्रीराम सातपुते, तोसनिया शेख, शर्मिला डांगमाली, शिवसाहित्य प्रतिष्ठान, कला परिवार हड़पसर द्वारा अमूल्य योगदान मिला। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ