मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एंजल जूनियर कॉलेज की संचिता नवले ने सीईटी परीक्षा में 99.63 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

लोणी कालभोर, दिसंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र शासन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य व तकनीकी सामान्य प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत ली गई सीईटी परीक्षा में एंजल हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज की छात्रा कुमारी संचिता किशन नवले ने 99.63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। यह जानकारी ओम एजूकेशन सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा संपूर्ण राज्य में कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाती है। स्वास्थ्य व तकनीकी विषय से विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्र में प्रवेश पाने के लिए सीईटी परीक्षा ली जाती है। इस परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त होते हैं, उन्हें उनकी पसंद के शैक्षणिक क्षेत्र में प्रवेश मिलता है।
कुमारी संचिता नवले का अभिनंदन ओम एजूकेशन सोसाइटी की संचालिका इराणी मैडम, एंजल जूनियर कॉलेज के प्राचार्य श्री श्याम काले और श्री अनंत कुलकर्णी, एंजल हाईस्कूल की प्राचार्या शमशाद कोतवाल, स्कूल की व्यवस्थापिका त्रिवेणी घाटे व शिक्षक एवं कर्मचारियों ने किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ