मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

खेलो इंडिया राज्य निपुणता केंद्र का 18 जनवरी को लोकार्पण

पुणे, जनवरी (जिमाका)
 
    खेलो इंडिया राज्य निपुणता केंद्र का लोकार्पण कार्यक्रम सोमवार 18 जनवरी 2021 की सुबह 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय क्रीड़ा कार्यक्रम और युवा मंत्रालय के राज्यमंत्री किरेन रिजिरू के शुभ हाथों लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अजीत पवार करेंगे। यहां राज्य के क्रीड़ा व युवक कल्याण मंत्री सुनील केदार, राज्यमंत्री आदिती तटकरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। म्हालुंगे-बालेवाडी स्थित श्री शिवछत्रपति क्रीड़ा संकुल में राज्य निपुणता केंद्र में एथलेटिक्स, शूटिंग व साइकलिंग का समावेश किया गया है। यह जानकारी क्रीड़ा व युवक सेवा विभाग के आयुक्त ओम प्रकाश बकोरिया द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ