आंबेगांव खुर्द, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
मल्टी आर्ट ओपन स्टूडियो पुणे और भारतीय कला महाविद्यालय इंदापुर द्वारा ग्राफिक आर्ट (प्रिंट मेकिंग) वूड कट में चित्रकला की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हाल ही में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कोरोना की पृष्ठभूमि पर सतर्कता बरती गई। इस कार्यशाला में विद्यार्थी और कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
चित्रकार उल्हास कागदे और वैशाली कागदे द्वारा कार्यशाला का नियोजन किया गया और प्रिंट मेकर चित्रकार सचिन निंबालकर ने कार्यशाला में मार्गदर्शन किया। उल्हास कागदे और वैशाली कागदे के मोडक बस्ती स्थित स्टूडियो को आंबेगांव खुर्द के वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत गुरव, सदस्य सर्वश्री अनंत कागदे, अविनाश कुलकर्णी, नाना जोशी ने भेंट देकर जारी कार्यों की जानकारी ली और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
मिस्टर और मिसेज कागदे युवा चित्रकारों को बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वरिष्ठों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

0 टिप्पणियाँ