परिसर के नागरिकों की समस्या हुई हल : नगरसेविका उज्ज्वला जंगले द्वारा जानकारी
कालेपडल गजानन महाराज मंदिर परिसर में नयी जल भंडारण टंकी का निरीक्षण महानगरपालिका के अधिकारियों के साथ प्रभाग क्रमांक 23 की नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले करती हुईं उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
नयी निर्माण की गई 35 लाख लीटर क्षमतावाले जल भंडारण टंकी से प्रभाग क्रमांक 23 कालेबोराटेनगर की 16 गली परिसर, महादेव मंदिर परिसर, ससाणेनगर सोसाइटी व गली का परिसर, डी मार्ट के करीबी भाग, प्रभाग क्रमांक 26 का हांडेवाडी रोड भाग, साथ ही नेहरू पार्क भाग व प्रभाग क्रमांक 24 सैयदनगर व गायकवाड सोसाइटी परिसर में पानी की आपूर्ति की जाएगी। स्थायी समिति की सदस्या एवं नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले ने इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए कड़ी मेहनत की है।
नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले की पहल पर प्रभाग क्रमांक 23 में 35 लाख लीटर क्षमतावाले जल भंडारण टंकी का काम पूरा हो गया है। उनके इस अहम योगदान के कारण अब इस परिसर की जनता ने पानी की समस्या को लेकर जो चिंता थी, उससे राहत की साँस ली है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्थायी समिति की सदस्या एवं नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि प्रभाग क्रमांक 23 के गजानन महाराज मंदिर में 35 लाख लीटर की जल भंडारण टंकी बनकर तैयार हो गई है। इस नए जल भंडारण टैंक के माध्यम से काले-बोराटेनगर के साथ-साथ रेल्वे ट्रैक के उस पार कालेपडल परिसर की भी पानी समस्या हल करने के लिए आगामी 2-3 महीनों में जल भंडारण टंकी का उद्घाटन करके इस परिसर के निवासियों को पानी आपूर्ति का नियोजन किया जाएगा। पुणे शहर के सभी हिस्सों में सभी नागरिकों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महानगर पालिका की ओर से समान जल आपूर्ति योजना लागू की जा रही है। पूर्व भाग में पानी की समस्या का विचार करते हुए हड़पसर उपनगर में किए जानेवाले उपाय योजनाओं में से ही एक प्रभाग क्रमांक 23 में गजानन महाराज मंदिर के पिछले हिस्से में 35 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का निरीक्षण नगरसेविका उज्ज्वला जंगले ने महानगरपालिका के कार्यकारी अभियंता सुभाष पावरा, प्रोजेक्ट कनिष्ठ अभियंता अमोल बहाडकर, कनिष्ठ अभियंता पराग सावरकर ने हाल ही मेें किया।
उन्होंने बताया कि फ़िलहाल पानी की टंकी से प्रभाग क्रमांक 23 के गोंधलेनगर, सातववाडी, सासवड रोड, गाड़ीतल, कालेपडल व फुरसुंगी ग्रामपंचायत के कुछ परिसर में पानी की आपूर्ति की जाती है, परंतु एक ही जल भंडारण टंकी पर बड़े एरिया व जनसंख्या का पूरा भार जो आ रहा है उस भार को कम करने के लिए कालेबोराटेनगर में श्री गजानन महाराज मंदिर के पिछले हिस्से में नई टंकी का निर्माण किया गया है। इस टंकी को पानी की आपूर्ति रामटेकड़ी से आनेवाली जलवाहिनी से की जाएगी। उसका भी काम प्रगतिपथ पर है, काम अब अंतिम चरम में है, जल्द ही नागरिकों को पानी की आपूर्ति की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ