पहले चित्र में राजमाता जिजाऊ माँ साहब व स्वामी विवेकानंद की जयंती वंचित बहुजन आघाडी के कार्यकर्ता घरटे प्रकल्प के बच्चों के साथ मनाते हुए, दूसरे चित्र में राजमाता जिजाऊ की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन करती हुईं मुख्याध्यापिका सुनीता ननावरे, प्रा.विद्या संतोष होडे, शोभा लगड, स्वाति टेले, डॉ. अश्विनी शेंडे, दिपाली कवडे, साधना पाटिल, सुनंदा देशमुख, स्मिता गायकवाड व अन्य महिलाएं उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
राजमाता जिजाऊ माँ साहब व स्वामी विवेकानंद की जयंती वंचित बहुजन आघाडी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ ने घरटे प्रकल्प के बच्चों के साथ मनाई। इस अवसर पर यहां वंचित बहुजन आघाडी के उपाध्यक्ष फहरान शेख, भीमराव गोरे, हरीभाऊ वाघमारे, सचिव विजयकुमार धनारीया, सह संघटक सिद्धार्थ गायकवाड, गौतम कांबले, राकेश पवार, कालेपडल प्रभाग अध्यक्ष सचिन कुचेकर, महासचिव अविनाश कांबले, भीमनगर शाखा अध्यक्ष सुमित चाबुकस्वार के साथ अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बंटर स्कूल स्थित घरटे प्रकल्प के नन्हें-मुन्ने बच्चे जो हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं, उनके साथ राजमाता जिजाऊ माँ साहब व स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने का आनंद कुछ अलग ही रहा। इस अवसर पर राजमाता जिजाऊ और स्वामी विवेकानंद के विचारों को बच्चों के समक्ष रखा गया। यह जानकारी वंचित बहुजन आघाडी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष पितांबर धिवार ने दी है। कार्यक्रम का समापन बच्चों को अल्पोपहार प्रदान करके किया गया।
राजमाता जिजाऊ की 422 वीं जयंती के अवसर पर स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान, जन गर्जना मंच व समता परिषद द्वारा विद्यमान रूप से गांधी चौक में आयोजित किए गए अभिवादन कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के शुभ हाथों राजमाता जिजाऊ की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके विनम्र अभिवादन किया।
यहां मुख्याध्यापिका सुनीता ननावरे, प्रा. विद्या संतोष होडे, शोभा लगड, स्वाति टेले, डॉ. अश्विनी शेंडे, दिपाली कवडे, साधना पाटिल, सुनंदा देशमुख, स्मिता गायकवाड, शालिनी जगताप, ललिता चिललाल, तनु जमादार, मीना थोरात, ऐश्वर्या लगड, मिनाक्षी अहिरे, मंजुषा शेलके, अनिल वाहवल, महेश टेले, शैलेंद्र बेल्हेकर, योगेश गोंधले, विलास शेलार, संतोष होडे, मुन्ना कोतवाल, विवेक तुपे, विक्रम आल्हाट, सचिन आल्हाट, मोहन चिंचकर, संतोष ससाणे, विनोद करपेकर, निरंजन घुगे, चिकया फडतरे, रणजीत चव्हाण, रणजीत जगताप, पंढरीनाथ बनकर, महेश बनकर, सुधीर होले, रतन हिंगणे, संतोष ससाणे, माऊली राऊत, बाबा गोंधले, राजेंद्र नेवसे, बालासाहेब ससाणे, अविनाश शेवते, सतीश आल्हाट, हनुमंत टिलेकर, भाऊ माकर, उमेश बनसोडे, गणेश वाडकर, सोमनाथ गायकवाड आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सतीश भिसे और आभार प्रदर्शन स्व.अर्जुनराव बनकर स्मृति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेंद्र बनकर ने किया।


0 टिप्पणियाँ