मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हुबली मंडल पर तकनीकी कार्यों से ब्लाक के कारण कुछ गाड़ियां रद्द

पुणे, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली मंडल पर जरूरी तकनीकी कार्यों के लिए ब्लाक लेने के कारण कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी।
1) विशेष गाड़ी संख्या 07317 हुबली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 20 से 28 जनवरी तक तथा विशेष गाड़ी संख्या 07318 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हुबली एक्सप्रेस 21 से 29 जनवरी तक रद्द रहेगी।
2) 23 जनवरी को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 06506 बेंगलुरु-गांधीधाम एक्सप्रेस तथा 26 जनवरी को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 06505 गांधीधाम-बेंगलुरु एक्सप्रेस रद्द की गई है।
3) 23 जनवरी को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 06507 जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस तथा 25 जनवरी को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 06508 बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द की गई है।
4) 24 जनवरी को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 06209 अजमेर-मैसूरू एक्सप्रेस तथा 26 जनवरी को रवाना होने वाली विशेष गाड़ी संख्या 06210 मैसूरू-अजमेर एक्सप्रेस रद्द की गई है।
5) 22 तथा 27 जनवरी को रवाना होने वाली विशेष गाड़ी संख्या 02630 हज़रत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस तथा 26 एवं 28 जनवरी को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02629 यशवंतपुर-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द की गई है। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ