विभिन्न सोसाइटियों की ओर से मांगों का निवेदन पुलिस को सौंपा गया
जनसंवाद कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कलसकर, साथ में कवि व लेखक सत्येंद्र सिंह व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
आंबेगांव खुर्द, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
अपराधियों पर नज़र रखने के लिए पुलिस विभाग को विभिन्न हाउसिंग सोसाइटियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की बहुत मदद मिलेगी। इसके लिए सभी सोसाइटी, दुकानदारों को अपनी जगहों पर कैमरों को अच्छी स्थिति में रखकर पुलिस का सहयोग करना चाहिए। यह अपील भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कलसकर ने नागरिकों से की है।
आंबेगांव खुर्द स्थित जांभुलवाडी रोड पर विवा सरोवर सोसाइटी के क्लब हाउस में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन द्वारा नागरिकों से संपर्क कर जनजागृति करने के लिए अभिनव जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तब श्री कलसकर ने उक्त अपील विभिन्न सोसाइटियों के पदाधिकारियों से की।
इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक शरद डालवाले सहित इस परिसर की लेक लाईफ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय निकालजे, सप्तगिरि सोसाइटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सचिव विक्रम पाटिल, समृद्धिलेक शोअर के अध्यक्ष चंद्रकांत थोरात, गुरुकृपा हाईट्स के अध्यक्ष प्रदीप काले, सद्गुरु हाईट्स के चंद्रकांत गुरव, लेकब्रिज के अध्यक्ष अरविंद गांजरे, सचिव संदीप माने, विवा सरोवर के अध्यक्ष रमेश भावसार, सदस्य मनोहर घोडके, उद्धव बिचकुले, एम.बी. पिसाल, समृद्धिलेक के ज्ञानेश्वर सोलसकर इत्यादि और विभिन्न सोसाइटियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्री कलसकर ने कहा कि सभी सोसाइटियों को समाज के उपयोग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए, जिसके कारण अपराध सिद्ध होने व गुमशुदा व्यक्ति को ढूंढने में सीसीटीवी का बड़ा उपयोग हो सकता है। प्रत्येक सोसाइटी को रात के समय सुरक्षा गार्ड पर ध्यान रखना चाहिए, इससे रात में होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। साथ ही सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड रखने से पहले उसकी पुलिस विभाग द्वारा जाँच करवानी चाहिए। इसके अलावा पुलिस में पंजीकृत सुरक्षा एजेंसी से ही सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने चाहिए।
जांभुलवाडी रोड पर शनिनगर से दरी पुल तक प्रमुख चौकों में पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, इसके लिए मनपा, विधायक फंड या सेवाभावी संस्थाओं की मदद ली जाए, ट्रक-डंपर वाहनों द्वारा होनेवाला अवैध परिवहन नागरिकों की सुरक्षा के लिए बंद किया जाए, पुलिस स्टेशन की शांति समिति में वरिष्ठ नागरिक और सोसाइटियों के प्रतिनिधियों का समावेश किया जाए। वरिष्ठ नागरिक संघ, आंबेगांव खुर्द द्वारा मांगे गए वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस पहचान पत्र जारी करने की तुरंत व्यवस्था की जाए। उक्त मांगों का निवेदन सभी सोसाटियों की ओर से वरिष्ठ नागरिक संघ, आंबेगांव खुर्द के अध्यक्ष श्री चंद्रकांत गुरव द्वारा पुलिस को दिया गया।
इस अवसर पर पत्रकार सचिन कोली, जनहित विकास मंच के अध्यक्ष सुधीर कोंढरे, विवा सरोवर सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश भावसार और वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष व सोसाइटी चेयरमैन ग्रुप के समन्वयक चंद्रकांत गुरव ने अपने विचार व्यक्त किए। इसी अवसर पर वरिष्ठ नागरिक और सप्तगिरि सोसाइटी के अध्यक्ष व हिंदी कवि, लेखक श्री सत्येंद्र सिंह ने लिखित ‘फर्क पड़ता है’ काव्य संग्रह वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री जगन्नाथ कलसकर को भेंट दिया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन ज्ञानेश्वर सोलसकर और आभार प्रदर्शन विवा सरोवर सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश भावसार ने किया।

0 टिप्पणियाँ