रक्तदान शिविर में रक्तदान करनेवाले रक्तदाता के साथ मनोज लटपटे, शिविर के आयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा पुणे शहर के सचिव संतोष शिंदे, संदीप शेंडगे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी व लोकनेता स्व. गोपीनाथ मुंडे की जयंती के अवसर पर कोरोना महामारी के कठिन दौर में पुणे शहर में महसूस हो रही खून की कमी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर के सचिव संतोष शिंदे द्वारा जनकल्याण रक्तपेढी के सहयोग से आयोजित किए गए रक्तदान शिविर को रक्तदाताओं ने अच्छा प्रतिसाद दिया।
इस अवसर पर यहां पूर्व विधायक महादेव बाबर, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, मनोज लटपटे, समाजसेवक समीर तुपे, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर के अध्यक्ष योगेश पिंगले, महेंद्र बनकर, संदीप शेंडगे, सागर जगताप, राज कुमार माने, अविनाश मगर, कुलदीप कोद्रे, दादा कोद्रे, अशोक पठारे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर के सचिव संतोष शिंदे ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि पुणे शहर में महसूस हो रही खून की कमी को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान करके एक का जीवन बचाया जाये, इस मुहिम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन करने की पहल हमने की है। पहल करने का मुख्य उद्देश्य है कि जरूरतमंदों को खून की आपूर्ति पूर्ण हो सके और उन्हें राहत मिल सके।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रभाग क्रमांक 22 के अध्यक्ष नमित शिंदे, प्रसाद लालगे, अविनाश चव्हाण, दिनेश कालाने व स्व. गोपीनाथजी मुंडे साहेब प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र और संतोष शिंदे मित्र परिवार द्वारा अथक परिश्रम किया गया।

0 टिप्पणियाँ