आंबेगांव खुर्द, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
अखिल हिंदी साहित्य सभा, अमरावती महाराष्ट्र हर वर्ष महाराष्ट्र में रहने वाले हिंदी साहित्यकारों या उन साहित्यकारों को सम्मानित करती है, जिनकी हिंदी पुस्तकें महाराष्ट्र से प्रकाशित हुई हैं। अहिसास के अखिल भारतीय सम्मान 2020-21 के लिए विपिन पवार के निबंध संग्रह ‘अक्षरों की मेरी दुनिया’ को अहिसास चिंतामणि सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह पुरस्कार 20 फरबरी 2021 को अमरावती स्थित चिंतामणि हॉल, गणपति नगर में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए विपिन पवार बधाई के पात्र हैं। उल्लेखनीय है कि विपिन पवार मध्य रेल मुख्यालय मुंबई में उप महाप्रबंधक राजभाषा के पद पर कार्यरत हैं और निदेशक राजभाषा रेलवे बोर्ड का कार्य भी देख रहे हैं।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल राजभाषा के पूर्व अधिकारी सत्येंद्र सिंह द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ