वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस विभाग के स्मार्ट कार्ड पहचानपत्र प्रदान
वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस विभाग का स्मार्ट कार्ड पहचानपत्र प्रदान करते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष कवठेकर।
आंबेगांव खुर्द , फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
आधुनिक डिजिटल पद्धति व वरिष्ठ नागरिकों को सायबर फ्रॉड में आसानी से फंसाए जा रहा है। इसे टालने के लिए वरिष्ठ नागरिकों में जनजागृति निर्माण करना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए वरिष्ठ नागरिक संघों ने पहल करनी चाहिए। वरिष्ठ नागरीकों को किसी प्रकार का कोई भी व्यवहार करते समय पूरी तरह से सावधानी बरतना आज के समय की जरूरत है। अपनी निजी जानकारी किसी भी अज्ञात फोन कॉल पर ना दें। यह आह्वान आंबेगांव खुर्द दत्तनगर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष कवठेकर ने किया है।
जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द के वरिष्ठ नागरिक सदस्यों को पुलिस विभाग के स्मार्ट कार्ड पहचानपत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरीक संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत आ. गुरव ने की। इस अवसर पर यहां वरिष्ठ नागरीक संघ के उपाध्यक्ष उमाकांत मास्कर, सचिव म्हालसाकांत जोशी, सहसचिव अनंत कागदे, सदस्य विजया पाटिल, जयसिंह जांभले, कुंडलीक राठोड, चंद्रकांत घोडके, उत्तम दलवी, नथु लिपाने, अंतु मोडक, संजय रणसिंह, चंद्रकांत जांभले, बबन देवलेकर, नंदु शिंदे व पुलिस कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रारंभ में आंबेगांव खुर्द दत्तनगर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष कवठेकर का वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत गुरव ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष कवठेकर ने आगे कहा कि बैंक का व्यवहार करते समय सतर्क रहें, सावधानी बरतें। कुछ धोखाधड़ी करनेवाले लोग बैंक के नाम से झूठे और जाली फोन करते हैं और फोन पर जानकारी लेते हैं, जिसमें वरिष्ठ नागरिक आसानी से उनके जाल में फंसकर पूरी जानकारी दे बैठते हैं, इसलिए ऐसे फर्जी फोन कॉल और गलतफहमी के शिकार न हों। साथ ही इसके लिए वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्यों को अपनी-अपनी सोसाइटियों में जागरूकता पैदा करनी चाहिए। सोसाइटियों के फ्लैटों में अकेले रहनेवाले वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल विशेष रूप से करते हुए, निरंतर सतर्कता बरतनी चाहिए।
जांभुलवाडी रोड वरिष्ठ नागरिक संघ, आंबेगांव खुर्द के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रकांत आ.गुरव ने पुलिस पहचानपत्र के लिए वरिष्ठ नागरिकों के 100 फॉर्म भरकर लिए थे। कोरोना महामारी के कारण रुका हुआ वो काम अब शुरू हुआ है। सभी वरिष्ठ नागरिकों को पहचानपत्र दिलाने के लिए वरिष्ठ नागरिक संघ प्रयत्नशील है। इस कार्य हेतु पुलिस प्रशासन का अच्छा सहयोग मिल रहा है।
कार्यक्रम में आंबेगांव खुर्द दत्तनगर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष कवठेकर और वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत आ.गुरव के शुभ हाथों पुलिस विभाग के स्मार्ट कार्ड पहचानपत्र उत्तम दलवी, नथु लिपाने, सुभाष शास्री, ज्योति शास्त्री, महेश जोशी, कविता महेश जोशी, शाम पंडित, अविनाश कुलकर्णी व अंतु मोडक को प्रदान किए गए।

0 टिप्पणियाँ