मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से भागलपुर तथा दानापुर के लिए अतिरिक्त विशेष गाड़ियां

 

पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु  पुणे -  भागलपुर तथा पुणे - दानापुर  के  बीच   अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है ।

1)  सं. 01427 पुणे - भागलपुर विशेष गाड़ी दिनांक 12, 16 एवं 20 अप्रैल को पुणे से  सुबह 06.10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 17.30 बजे भागलपुर
पहुचेंगी तथा वापसी में गाड़ी सं. 01428 भागलपुर -पुणे विशेष गाड़ी  दिनांक 13, 17 एवं 21 अप्रैल को भागलपुर से  रात 22.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन  सुबह 11.35बजे पुणे पहुंचेगी ।
      इस गाड़ी में  07 शयनयान, 06 जनरल सीटिंग कोच , 05 चेयर कार कोच रहेंगे। यह गाड़ी रास्ते में दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड,भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं॰ दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, बाड़, किऊल तथा जमालपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

2) गाड़ी सं. 01429 पुणे - दानापुर विशेष गाड़ी
दिनांक 12, 16 एवं 20 अप्रैल को पुणे से रात 21.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 04.40 बजे दानापुर पहुचेंगी तथा वापसी में गाड़ी सं. 01430 दानापुर -पुणे विशेष गाड़ी दिनांक 14, 18 एवं 22 अप्रैल को दानापुर से सुबह 07.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.20
बजे पुणे पहुंचेगी । 
       इस गाड़ी में  13 शयनयान, 03 एसी थ्री टियर , 01 एसी टु टियर  तथा 05 जनरल सीटिंग कोच रहेंगे।  यह गाड़ी रास्ते में  दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड,
भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं॰ दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन,बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
         ये विशेष गाडियां पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी I यात्रियों सेअनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें I
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in
देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है की इस सुविधा का लाभ उठाएँ I यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ