मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी रूप से करें ट्रैकिंग-टेस्टिंग : उपमुख्यमंत्री अजीत पवार

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद लें : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर

समीक्षा बैठक में महापौर मुरलीधर मोहोल, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे जिले के लिए आगामी 15 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण
पुणे, अप्रैल (जिमाका)
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ट्रैकिंग-टेस्टिंग का काम प्रभावी रूप से किया जाए। स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ हॉटस्पॉट के बंधनों का पालन उचित रूप में हो पाए इस ओर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। पुणे जिले के लिए आगामी 15 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। हर किसी ने कोरोना संक्रमण रोकने हेतु गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। बेड व्यवस्थापन साथ ही रेमडेसिवर के बारे में एक सख्त नीति लागू करें। ऐसे निर्देश उपमुख्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री अजीत पवार ने दिए।
विधानभवन (कौन्सिल हॉल) में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर की प्रमुख उपस्थिति में कोरोना स्थिति और उपाययोजना के बारे में आयोजित समीक्षा बैठक में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल, विधायक सुनील टिंगरे, अतुल बेनके, जिला परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत शिवतरे, विभागीय आयुक्त सौरभ राव, पुणे महानगरपालिका आयुक्त विक्रमकुमार, पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका आयुक्त राजेश पाटिल, जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख, पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, पुलिस आयुक्त कृष्णप्रकाश, सह पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र शिसवे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद, पुणे महानगरपालिका अतिरिक्त आयुक्त रूबल अग्रवाल, पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकणे, उपायुक्त संतोष पाटिल, स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड महासंचालक डॉ. सुभाष सालुंके, डॉ. दिलीप मोहीते आदि के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति व प्रशासन की ओर से जारी उपाययोजनाओं के साथ-साथ टीकाकरण के बारे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने जानकारी ली। 
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आगे कहा कि पुणे, पिंपरी-चिंचवड महानगर के साथ पूरे जिले में कोरोना संक्रमण बड़ी मात्रा में बढ़ रहा है, जिसके कारण सख्त नियम लागू किए गए हैं। कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए प्रशासन की कोशिश को सभी का सहयोग मिलना महत्वपूर्ण है। कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए उपचार, साथ ही सुविधाओं में लगातार वृद्धि करते रहिए। साथ ही महानगरों के साथ ग्रामीण भागों में भी ऑक्सिजनयुक्त बेड की कमी नहीं हो, इस ओर भी ध्यान दें। हॉटस्पॉट में बंधनों का पालन हो इस ओर भी विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। टास्क फोर्स ने रेमडेसिवर के बारे में दी गई मार्गदर्शक सूचनाओं पर अमल करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेमीडियेटर के मामले में एक सख्त नीति अपनाने का भी निर्देश दिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव का रोकने के लिए शासन जो उपाययोजना बता रहा है, उसका पालन करें। बिना वजह घर के बाहर जाने वाले नागरिकों पर तुरंत कार्यवाही करें और लोग बिना वजह घर से बाहर नहीं आएं, इस ओर ध्यान दें। मरीजो की संख्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधा के निर्माण पर जोर देने के निर्देश दिए। 
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि पुणेवासियों ने विकेंड लॉकडाउन को अच्छा प्रतिसाद दिया है। यह समय कोरोना संक्रमण की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नियनों का पालन करना चाहिए। परीक्षणों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है, कोरोना संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए अधिकाधिक संपर्क ढूंढकर उनका विलिगीकरण करना आवश्यक है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद लें। हम सभी मिलकर कोरोना का संक्रमण निश्चित रूप से दूर करेंगे। यह विश्वास उन्होंने व्यक्त किया। 
महापौर मुरलीधर मोहोल ने पुणे महानगरपालिका की ओर से जारी उपाययोजनाओं के बारे में जानकारी दी। 
स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड महासंचालक डॉ. सुभाष सालुंके ने कोविड नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाययोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही अगले कुछ दिन बहुत ही महत्त्वपूर्ण हैं, इस दृष्टि से नियोजन शुरू रहने की जानकारी दी। 
विभागीय आयुक्त सौरभ राव ने ट्रैकिंग व टेस्टिंग, कंटेनमेंट जोन, टीकाकरण, अस्पताल व्यवस्थापन, मरीज संख्या का विवरण, पुणे ग्रामीण भाग की एंबूलेंस उपलब्धता, जम्बो कोविड अस्पताल व्यवस्थापन, ऑक्सिजन मांग, रेमडेसिवर मांग व वर्तमान स्थिति, साथ ही पुणे जिले की कोरोना पीड़ित मरीजों की क्षेत्र निहाय जानकारी पीपीटी प्रस्तुति द्वारा दी। 
जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने ग्रामीण भाग की कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और प्रशासन द्वारा जारी उपाययोजनाओं की जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ