मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-लोनावला-पुणे विशेष लोकल ट्रेन रद्द

पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन द्वारा पुणे मंडल के पुणे - लोनावला खंड के देहूरोड एवं आकुर्डी स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्यों हेतु ब्लॉक लिया जाएगा । इस कारण बुधवार 07 अप्रैल को पुणे से लोनावला के लिए सुबह 08.05 और शाम 04.15  बजे रवाना होनेवाली विशेष लोकल संख्या 01482 तथा 01488  और लोनावला से पुणे के लिए  सुबह  09.55 और शाम 05.50 बजे रवाना होनेवाली विशेष लोकल संख्या 01485 तथा 01483 रद्द रहेगी I

उपरोक्त कार्य के चलते  गाड़ी संख्या 02943 दौंड इन्दौर एक्सप्रेस दौंड स्टेशन से अपने निर्धारित समय दुपहर 02.00 के स्थान पर 01 घंटा 45 मिनट देरी से अर्थात 15.45 बजे रवाना होगीI 

गाड़ी संख्या 01030 कोल्हापुर मुंबई एक्सप्रेस , गाड़ी संख्या 01302 बेंगलूरू - मुंबई , गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य टिळक टर्मिनस मदुरई एक्सप्रेस  गाडियां पुणे - लोनावाला सेक्शन में लगभग एक घंटा के लिए विलंबित होगी तथा गाड़ी संख्या 01019 मुंबई भुवनेश्वर एक्सप्रेस 20 मिनट  गाड़ी संख्या 07031 मुंबई हैदराबाद एक्सप्रेस 15 मिनट प्रभावित रहेंगीI यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ