पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोविड के दौरान चलाई जाने वाली विशेष गाडियों में केवल कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति हैI वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्री यात्रा हेतु प्रतिबंधित हैं।
पुणे रेल मंडल रेलवे स्टेशनों, गाड़ियों में कोविड सम्बंधी प्रोटोकॉल तथा उपायों को पूरी तरह लागू कर उन पर अमल सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रयासरत है। सभी कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी निर्धारित गाड़ी के रवाना होने के 90 मिनट के भीतर ही स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने हेतु पहुंचे ताकि स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो और स्टेशन परिसर तथा प्लेटफार्म पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जा सके ।आपके सहयोग से ही कोविड के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है । सर्दी, खांसी, बुखार आदि बीमारी से पीड़ित रोगी यात्रा करने से बचें। स्टेशन पर तथा यात्रा के दौरान मास्क पहने, बार बार हाथ धोएं । सम्बन्धित राज्यों के कोविड सम्बंधी जारी दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें ।
इसी के साथ पुणे रेल प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं है और जनरल टिकट भी जारी नहीं किए जा रहे हैंI यात्रियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे वर्तमान में चलाई जा रही अन्य विशेष ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए विकल्प देख सकते हैं I यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ