मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ससाणेनगर के जरूरतमंद 40 परिवारों को वितरित की गई किराना किट

जरूरतमंद परिवारों को किराना किट वितरित करती हुईं स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड़, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

स्मितसेवा फाउंडेशन, महाएनजीओ फेडरेशन व भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर की ओर से परमपूज्य श्री श्री रविशंकर के 65 वें जन्मदिन के अवसर पर एक माह के लिए ‘किराना’ स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड़ और डी 3 कैरिंग सोशल क्लब के स्वप्निल पाटिल के सहयोग से हड़पसर के ससाणेनगर क्षेत्र में जरूरतमंद 40 परिवारों को किराना किट वितरित की गईं। इस अवसर पर राजेश कांबले, संजय शिंदे, संगीता पाटिल, नूतन पासलकर, डॉ. श्रुति वरपे आदि के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस पहल की आयोजिका स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड़ ने कहा कि इस कोविड-19 में लोगों के पास नौकरी नहीं रही है, सभी धंधे बंद हैं और घर -घर में कोरोना फैल चुका है, जिससे कई लोगों की अब तक जमा पूंजी दवाखाना और दवाइयों के खर्चे में खत्म हो गई है। लोग बहुत मुश्किल हालात में जी रहे हैं। इसे मद्देनजर रखते हुए एक इंसानियत के नाते जरूरतमंद 40 परिवारों को किराना किट वितरित किये गये हैं।
साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयुष काढ़े का नि:शुल्क वितरण भी किया गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष योगेश आण्णा टिलेकर, भाजपा पुणे शहर अध्यक्ष जगदिश मुलीक, भाजपा ओबीसी मोर्चा पुणे शहर के अध्यक्ष योगेश पिंगले के मार्गदर्शक के अनुसार ससाणेनगर, हड़पसर क्षेत्र के जरूरतमंद लोग, वरिष्ठ नागरिक, बैंक कर्मचारी, सफाईकर्मियों, सुरक्षा गार्ड, सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक, विकलांग व्यक्तियों आदि 250 लोगों को आयुष काढ़े का मुफ्त वितरण स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा व भाजपा ओबीसी मोर्चा पुणे शहर उपाध्यक्षा स्मिताताई तुषार गायकवाड द्वारा किया गया। इस अवसर पर संतोष शिंदे, राजेश कांबले, अशोक     सोरगावीकर, अमोल भोंगले, विजय नायर, संतोष भूमकर, संगीता पाटिल, अपर्णा बाजारमठ, संगीता बोराटे, अर्चना काटे, नूतन पासलकर, वैशाली फुंदे, शीतल शिंदे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ