मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गेणूजी फाउंडेशन ने की जरूरतमंदों के लिए भोजन और एक महीने के खाद्यान्न की व्यवस्था

जरूरतमंद परिवार को खाद्यान्न प्रदान करती हुईं जनसेविका सविता संजय सातव, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

परिसर की गरीब जनता जो मजदूरी करके अपना उदरनिर्वाह करती है, ऐसे परिवारों की खाने की व्यवस्था गेणूजी फाउंडेशन की ओर से की गई है। इस संकट के समय में एक छोटी सी भी मदद करने से बहुत आधार दे जाती है। हम सभी को आगे आकर एक हाथ मदद के लिए करना चाहिए, जिसके कारण बेघर, निराधार, मजदूर जिन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें राहत मिल सकती है। यह विचार गेणूजी फाउंडेशन के प्रमुख संजय आण्णा सातव ने व्यक्त किए। 
गेणूजी फाउंडेशन के प्रमुख संजय आण्णा सातव की ओर से रोजगार के लिए हिमाचल प्रदेश से यहां आए ऐसे परिवार और अहमदनगर, बीड, उस्मानाबाद, जिले से वडार समुदाय की गरीब बस्तियों में रहनेवाले लोगों को एक समय का भोजन और एक महीने के खाद्यान्न की आपूर्ति की गई थी। इस अवसर पर जनसेविका सविता संजय सातव, रवि अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, संजय भुजबल, सचिन सातव, संदीप नलावडे, फरदीन बिस्ती, संकेत सोनवणे, निकिता टाकले, विशाल तोडकर, मोहिनी भोकरे, अश्विनी हिप्परगी, फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। 
श्री संजय आण्णा सातव ने आगे कहा कि कोरोना के संकट में रोजंदारी पर काम करनेवाले परिवारों को कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे परिवारों को राहत मिल सके, इस हेतु मदद का हाथ आगे करते    हुए गेणूजी फाउंडेशन अहम योगदान दे रहा है। आज जो संकट हमारे देश पर आया है उसका सामना करना हम सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ