‘दिया फांउडेशन’ की ओर से जरूरतमंदों की सेवा में मदद का हाथ बढ़ाते हुए मुफ्त खाना खिलाने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर ‘दिया फांउडेशन’ के प्रमुख इमरान भाई शेख व साथ में फांउडेशन के सदस्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर , मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना संक्रमण के संकट से सबसे ज्यादा कठिन परिस्थिति का सामना गरीब जनता को करना पड़ रहा है। इस कठिनाइयों से भरे समय में आम जनता को राहत देने के लिए एक इंसानियत के नाते आगे आते हुए ‘दिया फांउडेशन’ ने जरूरतमंदों की सेवा में एक मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।
एक हाथ मदद का इस हेतु ‘दिया फांउडेशन’ के माध्यम से नसीम (अम्मी) शेख, इमरान भाई शेख व अजीज भाई शेख ने परिसर की गरीब जनता, साथ ही रोजंदारी पर अपना उदरनिर्वाह करनेवाले परिवारों की खाने की व्यवस्था की है।
इस बारे में बताते हुए ‘दिया फांउडेशन’ के प्रमुख इमरान भाई शेख ने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण पर रोक लग सके, अपने राज्य में लॉकडाऊन लगाया है, जिसके कारण बेघर, निराधार, मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज जो संकट हमारे देश पर आया है, उसका सामना करना हम सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर इस कोरोना संक्रमण का डटकर मुकाबला करना है।
‘दिया फांउडेशन’ के माध्यम से रोज 500 से अधिक जरूरतमंद नागरिकों को खाना खिलाने की व्यवस्था की गई है। जब तक लॉकडाऊन रहेगा तब तक हांडेवाडी रोड पर गंगा विलेज स्थित ‘दिया फाउंडेशन’ ऑफिस के सामने मुफ्त खाना खिलाने की व्यवस्था जारी रहेगी।
इस पहल को सफल बनाने के लिए ‘दिया फांउडेशन’ के सदस्य मतीन शेख, इमरान पानसरे, अक्षय बहिरट, बालासाहेब साबले, तौफीक शेख, रहीम शेख, जब्बार शेख, साहील शेख, चेतन कोतवाल, अफजल खान, सलीम मुजावर, सोमनाथ सूर्यवंशी, बाबा शेख के साथ अन्य अथक परिश्रम कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ