मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से गोरखपुर, दानापुर, दरभंगा तथा भागलपुर के लिए अतिरिक्त विशेष गाड़ियां

पुणे, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु   पुणे से गोरखपुर, दानापुर, दरभंगा तथा भागलपुर के लिए अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।
1. विशेष गाड़ी सं. 01329 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 से 20 मई  तक प्रति  मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार को पुणे से 21.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 09.00 बजे गोरखपुर पहुचेंगी। विशेष गाड़ी सं. 01330 गोरखपुर  -पुणे एक्सप्रेस 13 से 22 मई तक प्रति  गुरुवार, शनिवार तथा सोमवार को गोरखपुर  से 19.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 05.25 बजे पुणे पहुचेंगी।
इस गाड़ी में  एक एसी टू टियर, 04 एसी थ्री टियर, 11 शयनयान, 06 जनरल सीटिंग कोच रहेंगे। यह गाड़ी रास्ते में दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, भोपाल ,बीना, झाँसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा तथा बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
2. विशेष गाड़ी सं. 01331 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 10 से 17 मई तक प्रति सोमवार, शुक्रवार  को पुणे से 10.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। विशेष गाड़ी सं. 01332 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस 11 से 18 मई तक प्रति मंगलवार, शनिवार को दानापुर  से  23.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 05.50 बजे पुणे पहुचेंगी। इस गाड़ी में  एक एसी टू टियर, 04 एसी थ्री टियर, 11 शयनयान, 06 जनरल सीटिंग कोच रहेंगे। यह गाड़ी रास्ते में दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
3. विशेष गाड़ी सं. 01333 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस 13 से 20 मई तक प्रति गुरुवार को पुणे से 10.00 बजे रवाना होकर अगले दिन  23.00 बजे दरभंगा पहुचेंगी।
विशेष गाड़ी सं. 01334 दरभंगा- पुणे एक्सप्रेस 15 से 22 मई तक प्रति शनिवार  को दरभंगा से 16.45 बजे रवाना होकर  तीसरे  दिन  06.25 बजे पुणे पहुचेंगी।
इस गाड़ी में  एक एसी टू टियर, 04 एसी थ्री टियर, 11 शयनयान, 06 जनरल सीटिंग कोच रहेंगे। यह गाड़ी रास्ते में दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर,   सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तथा सोनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
4. विशेष गाड़ी संख्या 01335 पुणे-भागलपुर एक्सप्रेस रविवार 16 मई को पुणे से 10.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 01.45 बजे भागलपुर पहुंचेगी तथा वापसी में  विशेष गाड़ी सं. 01336 भागलपुर-पुणे एक्सप्रेस गाड़ी मंगलवार दिनांक 18 मई को भागलपुर से  15.00 बजे रवाना होकर  तीसरे दिन 06.25 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एक एसी टू टियर, 04 एसी थ्री टियर, 11 शयनयान, 06 जनरल सीटिंग कोच रहेंगे। यह गाड़ी रास्ते में दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन,  सासाराम जंक्शन, गया, किऊल तथा जमालपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 01329, 01331 की बुकिंग 9 मई से, गाड़ी संख्या 01333 की बुकिंग 10 मई से तथा गाड़ी संख्या 01335की बुकिंग 11मई से शुरू हो रही है।
ये विशेष गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित हैं तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे, उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों सेअनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ