मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

घर पर ही किया जाए विकलांग व बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण

अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे द्वारा मांग
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

बीमारी के कारण बिस्तर पर लेेटे हुए और गंभीर विकलांगों का टीकाकरण घर पर ही किया जाए। यह मांग महाराष्ट्र राज्य सरकार    से अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे ने की है। 
महाराष्ट्र में कोरोना को हराने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। कई जगहों पर आहिस्ता- आहिस्ता टीकाकरण की प्रक्रिया चल रहा है, परंतु बीमारी के कारण बिस्तर पर लेेटे हुए और गंभीर विकलांगों को टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर लेकर जाने के लिए उनके परिवारवालों को संभव नहीं है, परंतु उनका भी टीकाकरण होना जरूरी है, इसलिए ऐसे नागरिकों की ओर नज़रअंदाज़ न करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय को अध्यादेश जारी कर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा ऐसे नागरिकों के घर पर जाकर उन्हें  टीका लगवाने के प्रति तत्परता दिखानी चाहिए। साथ ही इन नागरिकों का पंजीकरण करने के लिए कोविन अप में टैब कार्यान्वित करना चाहिए। यह   मांग अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से निवेदन द्वारा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ