हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के पश्चिम महाराष्ट्र उपाध्यक्ष पद पर हाल ही में समाजसेवक संतोष दर्शिले का चयन किया गया है। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के संस्थापक व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सौनी की सूचना के अनुसार ब्रिगेड की महाराष्ट्र प्रदेश संघटक पूनम वाघ, महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष नामदेव भुजबल व पश्चिम महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष सोमनाथ रासकर द्वारा संतोष दर्शिले का चयन किया गया है।
समाजसेवक संतोष दर्शिले पिछले 10 सालों से समाज के प्रति समर्पित हैं और समाज की समस्याएं हल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पुणे जिला के अध्यक्ष पद का भी पदभार उन्होंने बखूबी निभाया है। उनके द्वारा जारी कार्यों को ध्यान में रखते हुए ही उनका चयन किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर संतोष दर्शिले ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के पश्चिम महाराष्ट्र उपाध्यक्ष की जो जिम्मेदारी
सौंपी गई है, उसे मैं बखूबी निभाऊंगा। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के माध्यम से समाज की अस्मिता, समाज का सर्वांगीण विकास, उन्नति व हित के लिए जी जान लगाकर कड़ी मेहनत करूंगा। समाज की नींव तक ब्रिगेड के विचार पहुँचाकर फुले ब्रिगेड को महाराष्ट्र में मजबूत संगठन व विस्तार करना मेरा प्रथम कर्तव्य व लक्ष्य रहेगा।

0 टिप्पणियाँ