240 ऑक्सिजन व 48 वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था : सवा 24 करोड़ की लागत
पुणे, जून (जिमाका)
शिवनेरी जम्बो कोविड हॉस्पिटल का उपयोग खेड, आंबेगांव, जुन्नर, शिरूर तहसीलों के सभी नागरिकों को होगा। सिर्फ 29 दिनों में प्रशासन व सभी की मदद से यह हॉस्पिटल निर्माण किया गया है, इसमें 240 ऑक्सिजन व 48 वेंटिलेटर बेड की व्यवस्था की गई है, इसके लिए 24 करोड़ 24 लाख रूपये शासन द्वारा मंजूर किए गए हैं, इस रकम का अधिक भाग एक वर्ष में चिकित्सा उपचार के लिए उपयोग किया जाएगा।
अवसरी खुर्द स्थित शिवनेरी जम्बो कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण समारोह वलसे पाटिल के शुभ हाथों किया गया। यहां जिलाधिकारी राजेश देशमुख, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद, पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख, खेड के विधायक दिलीप मोहिते, शिरूर के विधायक अशोक पवार, जुन्नर के विधायक अतुल बेनके, शरद सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र शहा, जिला शल्यचिकित्सक डॉ. अशोक नांदापुरकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी भगवान पवार, तहसीलदार रमा जोशी, गटविकास अधिकारी जालिंदर पठारे, तालुका स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ढेकले आदि उपस्थित थे।

श्री वलसे पाटिल ने आगे बोलते हुए कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से सभी कोरोना महामारी का सामना कर रहे हैं। इस दौरान खेती, व्यापार, उद्योग आदि सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अनेक देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। यह महामारी जब शुरू हुई तब उसका स्वरूप पता नहीं था, परंतु आज बहुत अच्छी तैयारी हो चुकी है। दूसरी लहर को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस लहर में युवा व अनेक प्रियजनों की मृत्यु हो गई। कर्ता-धर्ता पुरुष चले गए। एक ही परिवार के चार से पांच व्यक्तियों को अपने प्राण गंवाने पड़े। आगे ऐसी ही परिस्थिति निर्माण हुई तो उसका सामना करने के लिए तैयार होना बहुत जरूरी है, इसी भावना से शिवनेरी जम्बो कोविड हॉस्पिटल शुरू किया गया है।
देश की सभी जनता का टीकाकरण ही कोरोना पर विकल्प है। राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील देने के बाद फिर से भीड़ होने लगी है। कोरोना अभी गया नहीं है, यह बात सभी को ध्यान में रखनी चाहिए, इसलिए सभी को अपना व अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए।
इस अवसर पर प्रांत अधिकारी सारंग कोडोलकर ने प्रास्ताविक किया। अंत में डॉ. अंबादास देवमाने ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवनेरी कोविड हॉस्पिटल के लिए विभिन्न कंपनी, सहकारी संस्था, दानदाता व्यक्तियों द्वारा की गई मदद के लिए उनका सत्कार किया गया।

0 टिप्पणियाँ