मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे विभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए बालरोग विशेषज्ञों की समिति गठित

पुणे, जून (जिमाका)

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को मद्देनजर रखते हुए ससून अस्पताल, पुणे की डॉ. आरती किणीकर की अध्यक्षता में बालरोग विशेषज्ञों की समिति विभागीय आयुक्त सौरभ राव के आदेशानुसार गठित की गई है। इस समिति में 12 सदस्य होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे जिले और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की दूसरी लहर से बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमण बढ़ा है। मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। भारत सरकार व महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी मार्गदर्शन आदेश के अनुसार प्रतिबंधनात्मक व बढ़ते मरीजों का उपचार की उपाय योजना बनाई गई है।
कोविड 19 संक्रमण ने आगामी तीसरी लहर जल्द आने का संदेह है, जिसमें सबसे अधिक छोटे बच्चे प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके लिए टास्क फोर्स कमेटी बना दी गई है। छोटे बच्चों का समय पर इलाज होना बहुत आवश्यक है, इसी को मद्देनजर रखते हुए समिति गठित की गई है।
बालरोग विशेषज्ञों की गठित की गई समिति इस प्रकार है-
1) डॉ. आरती किणीकर (ससून अस्पताल, पुणे, मोबा. 9850039063, अध्यक्ष), 
2) डॉ. नितिन अभिवंत (ससून अस्पताल, मोबा. 8308806099, सदस्य), 
3) डॉ. उमेश वैद्य (केईएम अस्पताल, पुणे, मोबा. 9822031151, सदस्य), 
4) डॉ. आनंद पंडित (केईएम अस्पताल, पुणे, मोबा. 9822002327, सदस्य),
 5) डॉ. प्रदीप आवटे (आरोग्य सेवा विभाग, पुणे, मोबा. 9423337556, सदस्य) 
6) डॉ. संजय नातु (काशिबाई नवले मेडिकल कॉलेज, मोबा. 9822639522, सदस्य), 
7) डॉ. प्रमोद कुलकर्णी (केईएम हॉस्पिटल, पुणे, मोबा. 9822072853, सदस्य), 
8) डॉ. राजन जोशी (दिनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल, पुणे, मोबा. 9822032250, सदस्य),
 9) डॉ. संजय मानकर (भारती हॉस्पिटल, पुणे, मोबा. 9422078779, सदस्य), 
10) डॉ. सागर लाड (जहांगीर हॉस्पिटल/सह्याद्री हॉस्पिटल, पुणे, मोबा. 9637817144, सदस्य), 
11) डॉ. पंकज सुगावकर (रुबी हॉस्पिटल, सह्याद्री हॉस्पिटल, आदित्य बिर्ला हॉस्पिटल, भारती हॉस्पिटल, पुणे, मोबा. 8108266407, सदस्य) 
12) डॉ. राजेश कुलकर्णी (वायसीएम पदव्युत्तर पदवी शिक्षण संस्था, पिंपरी चिंचवड, मोबा. 9224799523, सदस्य) और 
13) डॉ. उदय राजपूत (ससून हॉस्पिटल, पुणे, मोबा. 9970419247, सदस्य)।
यह जानकारी विभागीय आयुक्त सौरभ राव और उपायुक्त (सामान्य प्रशासन) पुणे संतोष पाटिल द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ