उनके लड़के का दसवीं की शिक्षा का खर्च उठाएगा प्रतिष्ठान : राजाभाऊ होले
श्रीमती अनीता लोंढे को राशन किट प्रदान करते हुए लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले, साथ में प्रतिष्ठान के पदाधिकारी उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना महामारी के इस कठिन समय में आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के पीछे खड़े होकर उन्हें अपनेपन का एहसास देना चाहिए। सामाजिक प्रतिबद्धता की पहल का कदम उठाते हुए हर सामाजिक संघटन को इस कार्य में अपना योगदान देना चाहिए। यह विधायक पहल सही मायने में इंसानियत का जज्बा है। यह विचार लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने व्यक्त किये।
काले-बोराटेनगर निवासी अरुण लोंढे का हाल ही में कोरोना के कारण निधन हो गया था, वे शांताबाई फेम संजय लोंढे के भाई थे। फ़िलहाल कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन की स्थिति के कारण लोक कलाकारों के पास कुछ काम न रहने के कारण उनके परिवार का गुजारा होना बहुत कठिन हो गया है। एक सामाजिक प्रतिबद्धता के दृष्टिकोण से लोंढे परिवार को राशन किट लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले के हाथों श्रीमती अनीता लोंढे को दिया गया है। इस अवसर पर यहां प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष दिलीप भामे, कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी, सचिव विनोद सातव, सह सचिव इंद्रपाल हत्तरसंग, प्रभाकर शिंदे, किरण माटे, राजु सावलगी आदि उपस्थित थे।
प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने आगे बताया कि नौंवीं कक्षा में अध्ययन करनेवाले उनके लड़के का दसवीं कक्षा के बाद का शिक्षा का खर्च लोककल्याण प्रतिष्ठान की ओर से किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ