मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

साहित्यकार विपिन पवार का कहानी संग्रह ‘पीली रोशनी का समंदर’ विमोचित

साहित्यकार विपिन पवार के कहानी संग्रह ‘पीली रोशनी का समंदर’ का विमोचन करते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनीत शर्मा (बीच में), साथ में संयुक्त निदेशक (राजभाषा) श्रीमती नीरू पटनी भी उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
नई दिल्ली, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड के निदेशक (राजभाषा) एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री विपिन पवार के कहानी संग्रह ‘पीली रोशनी का समंदर’ का विमोचन हाल ही में रेल भवन, नई दिल्ली में भारत सरकार, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनीत शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड की संयुक्त निदेशक (राजभाषा) श्रीमती नीरू पटनी भी उपस्थित थीं।
श्री विपिन पवार मूलतः इटारसी के हैं। उल्लेखनीय है कि उनका जन्म एवं शिक्षा दीक्षा भी इटारसी में ही हुई है। उनकी द्वितीय पुस्तक ‘अक्षरों की मेरी दुनिया’ (निबंध संग्रह) का विमोचन भी इसी वर्ष अध्यक्ष रेलवे बोर्ड ने किया था। अध्यक्ष रेलवे बोर्ड एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। पुस्तक की भूमिका देश के सुप्रसिद्ध कथाकार, उपन्यासकार एवं अनुवादक डॉक्टर दामोदर खडसे ने लिखी है तथा विख्यात कहानीकार एवं व्यंग्यकार डॉ. सूर्यबाला एवं प्रखर पत्रकार एवं कहानीकार महेश दर्पण ने भी कहानी संग्रह के बारे में अपने विचार व्यक्त किए हैं। पुस्तक को मुंबई के प्रसिद्ध प्रलेक प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ