पुणे रेल मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : कोरोना वायरस महामारी कोविड-19 के चलते लोगों को घर में रहते हुए अपने परिवार के साथ योग करने हेतु बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुणे रेल मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन पद्धति से अपने-अपने घरों में रहते हुए परिवार के साथ योगाभ्यास करके मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने कई योग आसन तथा प्राणायाम किए।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सहर्ष बाजपेई सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने परिवार सहित अपने आवासों से इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने सभी को नियमित रूप से योग का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने योग तथा ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा कहा कि यह हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस अवसर पर योग गुरु श्री नीरज खरे ने विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तुशाबा शिंदे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने किया।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में योग विषय पर निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। इस आयोजन के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन किया गया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

विश्व योग दिन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविरों का आयोजन करके ‘करो योग, रहो स्वस्थ’ का नारा लगाने के साथ योग को अपने जीवन के साथ जोड़ ले, यह मंत्र बताया गया।
ससाणेनगर- भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से हड़पसर ससाणेनगर परिसर में विश्व योग दिन के अवसर पर योगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें परिसर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योगा शिविर में योग प्रशिक्षक सुनीता शेंगदाणे शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं को योगा करने की वि़िभन्न प्रयोग दिखाकर मार्गदर्शन किया।
शिविर की आयोजिका स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा व भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर ओबीसी मोर्चा की उपाध्यक्षा स्मिता गायकवाड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर ही वर्ष 2014 से पूरे विश्व में योगा दिन मनाया जाता है। योग भारत ने विश्व को दी गई संजीवनी है। योग निरोगी स्वास्थ्य की गुरुकिल्ली है। नियमित रूप से योग करने के चलते हमारी प्रतिकार शक्ति बढ़ती है और जिंदगी तनाव मुक्त होकर उत्साह निर्माण होता है। इस अवसर पर यहां संगीता पाटिल, सुजाता गायकवाड, सुनीता पाटिल, सोनाली ओव्हाल, नूतन पासलकर, ताई झेंडे, अपर्णा बाजारमठ, संगीता बोराटे, आरती कांबले, विजया भूमकर, अनीता हिंगणे, सरस्वती डांगमाली, नेहा निंगले आदि उपस्थित थीं।

शनिवारवाडा, पुणे- विश्व योग दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लालमहल में राजमाता जिजाऊ मां साहेब को नमन किया गया। नेहरू युवा केंद्र पुणे भारत सरकार के उपक्रम के अंतर्गत एकता योगा ट्रस्ट पुणे, केंब्रिज विद्यालय, संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला व मराठा सेवा संघ पुणे शहर द्वारा संयुक्त से विश्व योगा दिन के अवसर पर आयोजित किए गए योगा दिन की शुरूआत शिवाजी महाराज व जिजाऊ माता की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके की गई। कात्रज, धनकवडी, धायरी, वडगाव बुद्रुक, सिंहगढ़ रोड, स्वारगेट, लालमहल, येवलेवाडी आदि के साथ-साथ अन्य 28 जगहों पर एकता योगा ट्रस्ट की ओर से विश्व योगा दिन मनाया गया। मुख्य केंद्र अभिजीत कदम क्रीड़ा संकुल व पुणे केंब्रिज पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन दस हजार विद्यार्थी व अभिवावकों के साथ ही ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय धनकवडी शाखा में ऑनलाइन व ऑफलाइन योगा दिन मनाया गया। यह जानकारी संभाजी ब्रिगेड पुणे के जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे ने दी है।
योगा दिन की शुरूआत सुबह 6.30 बजे एकता योगा ट्रस्ट फुरसुंगी शाखा के साधकों ने योगा करके की। नेहरू युवा केंद्र पुणे व एकदा योगा ट्रस्ट के दो लाख लोगों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन योगा साधकों का संकल्प किया गया था जो सुबह 11 बजे पूर्ण हुआ। यह जानकारी एकता योगा ट्रस्ट के अध्यक्ष नाना निवंगुणे ने दी।
इस अवसर पर यहां नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक यशवंत मानखेडेकर, पुणे केंब्रिज विद्यालय के प्राचार्य चंद्रकांत कुंजीर, मराठा सेवा संघ की शहराध्यक्ष सचिन आडेकर, मराठा सेवा संघ के राजेंद्र कुंजीर, स्थानीय नगरसेवक योगेश समेल, दादा सालुंके, सुलभा दीदी, विद्यार्थी आघाडी के विजयसिंह गुंड, रविकांत ढेरे आदि उपस्थित थे।

मांजरी- कोरोना काल में ऑक्सिजन व प्राणशक्ति का महत्व सभी की समझ में आया है। नियमित योग प्राणायाम करने से हमारे शरीर को जरूरी एवं आवश्यक ऑक्सिजन मिलकर हमारी प्रतिकार शक्ति बढ़ती है। यह विचार योगगुरु मधुकर कवडे ने व्यक्त किये। अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था संलग्न नेहरू युवा केंद्र की ओर से के. के. घुले विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिन के अवसर पर योग प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया था, तब मार्गदर्शन करते हुए वे बोल रहे थे। यहां मांजरी बुद्रुक तंटामुक्ति समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, सरपंच शिवराज घुले, पूर्व उपसरपंच समीर घुले, एकात्मिक बालविकास प्रकल्प पर्यवेक्षिका मीरा टेकावडे, डॉ.मनीषा देशपांडे, योग शिक्षिका राजश्री घुले, पांडुरंग घुले, बालासाहब घुले, मुख्याध्यापक विट्ठल पवार, मसा जाधव आदि उपस्थित थे। आंगनवाडी सेविका, आशा वर्कर, आरोग्य सेविका आदि महिलाएं योग प्राणायाम शिविर में शामिल हुईं। योग शिक्षिका राजश्री घुले ने योगा के विभिन्न प्रयोग पेश किए। कोरोना के कारण शिविर फेसबुक पर लाइव किया गया था।

0 टिप्पणियाँ