मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद्य तेलों की वृद्धि के विरोध में कांग्रेस द्वारा जोरदार आंदोलन

कीमतें कम की जाएं : महाराष्ट्र राज्य ओबीसी कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत सुरसे द्वारा मांग
बढ़ती महंगाई के खिलाफ हड़पसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से किए गए धरना आन्दोलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र राज्य ओबीसी कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत सुरसे, साथ में पुणे शहर महिला कांग्रेस पार्टी की पूर्व उपाध्यक्षा पल्लवी सुरसे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रा. शोएब इनामदार और कांग्रेसी कार्यकर्ता उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

सात साल से देशवासियों को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर उन्हें गुमराह करनेवाली मोदी सरकार ने महंगाई की आग में झोंक दिया है और इस महंगाई ने आम जनता की आर्थिक रीड तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों में हुई वृद्धि के कारण भारतीय जनता में असंतोष निर्माण हुआ है। दामों में हुई वृद्धि का हम निषेध करते हैं और वृद्धि कम नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के समर्थन से रास्ते पर उतरेगी। यह चेतावनी महाराष्ट्र राज्य ओबीसी कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशांत सुरसे ने दी है।
हड़पसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद्य तेल की कीमतों में केंद्र सरकार की बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन महाराष्ट्र राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, पुणे शहर कांग्रेस के नेता मोहन जोशी और पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे के नेतृत्व में हड़पसर विधानसभा क्षेत्र में मुंढवा-केशवनगर चौक, वैदूवाडी, सैयदनगर, कोंढवा चौक व अन्य जगहों पर पेट्रोल पंप के पास धरना आन्दोलन किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां कांग्रेस के वरिष्ठ ज्येष्ठ नेता प्रा. शफी इनामदार, पुणे शहर महिला कांग्रेस पार्टी की पूर्व उपाध्यक्ष पल्लवी सुरसे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रा. शोएब इनामदार, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित घुले, शाम ससाणे, खंडू लोंढे, डॉ.अबोली इनामदार, उपाध्यक्ष रमेश राऊत, नदीम मुजावर, देवदास लोणकर, ज्ञानेश्वर कांबले, रोहित सालवे, राजा शिंदे, शहाजी खंडागले, सोहेल लांडगे, मीनाक्षी शिंदे, अभिनव परदेशी, एजाज सैयद, बालासाहेब टिलेकर, सोहेल लांडगे व कांग्रेसी कार्यकर्ता    उपस्थित थे।
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रा. शोएब इनामदार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार आम जनता लूट रही है। महंगाई अपने चर्म पर कहर मचा रही है, जिसमें आम जनता पूरी तरह से फंसती जा रही है। आम जनता के सामने यह बड़ी चुनौती है कि वो अपने परिवार का उदरनिर्वाह किस तरह से करे ? तो दूसरी ओर सरकार महंगाई की आग में और इन्हें जला रही है ? आम जनता जिए तो जिए कैसे ? मोदी सरकार आम जनता को झूठे वादे और सुनहरे भविष्य का लालच दे रही है, परंतु आम  जनता के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही है। 
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित घुले ने कहा कि महंगाई मनुष्य की आजीविका को भी प्रभावित करती है। महंगाई एक तरह से प्रतिदिन की प्रक्रिया बन गई है। बढ़ती हुई महंगाई भारत की एक बहुत ही गंभीर समस्या है। सरकार जब भी महंगाई को कम करने की बात करती है वैसे-वैसे महंगाई बढ़ती जाती है। जनता सरकार से बार-बार यह मांग करती है कि महंगाई को कम कर दिया जाये, लेकिन सरकार महंगाई को और अधिक बढ़ा देती है। आम जनता बुरी तरह से महंगाई की चपेट में आ गई है। 
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रा. शफी इनामदार, पुणे शहर महिला कांग्रेस पार्टी की पूर्व उपाध्यक्ष पल्लवी सुरसे, शाम ससाणे, ज्ञानेश्वर कांबले व अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ