मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना के उपविभाग प्रमुख नितिन निगडे का संपर्क कार्यालय उद्घाटित

प्रभाग क्रमांक 21 में शिवसेना के उपविभाग प्रमुख नितिन निगडे के संपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पुणे शहर शिवसेना शहर प्रमुख श्री संजयभाऊ मोरे साहेब, साथ में नितिन निगडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
घोरपड़ी, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

शिवसेना के 55 वें स्थापना दिन के अवसर पर यानी 19 जून को शिवसैनिकों के लिए शुभ मुहूर्त पर पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 21 में शिवसेना के उपविभाग प्रमुख नितिन निगडे का संपर्क कार्यालय का उद्घाटन पुणे शहर शिवसेना शहर प्रमुख श्री संजयभाऊ मोरे साहेब के शुभ हाथों किया गया।
इस अवसर पर पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा मतदारसंघ के विधानसभा प्रमुख अभय वाघमारे, संपर्क प्रमुख दिलीप तांबोली, विभाग प्रमुख राजेश मोरे, उपविभाग प्रमुख विजय पालवे, युवा सेना के विभाग अधिकारी सनी गवते, अक्षय  फुलसुंदर, गणेश  भापकर, नागेश लोखंडे शाखा प्रमुख दीपक फडतरे, अमित कामठे, पूर्व शाखा प्रमुख, राजेश परदेशी, अंबादास फंड, हड़पसर विधानसभा मतदारसंघ के प्रभाग क्रमांक 21 के विभाग प्रमुख सुरेश कांबले, उपविभाग प्रमुख विश्वनाथ गोडसे, गटप्रमुख समन्वयक राज गडगुल, शाखा प्रमुख  दत्तात्रय जाधव, युवासेना उपविभाग अधिकारी प्रशांत पहलवान, युवासेना शाखा अधिकारी संभाजी फंड, स्वरूप गोडसे, पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा मतदारसंघ व प्रभाग के शिवसैनिक, युवासैनिक व मित्र परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ