संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला के अध्यक्ष उत्तम कामठे द्वारा जानकारी
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
विश्व योग दिन के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार, संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला व शहर और एकता योग साधना ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार, 21 जून 2021 को लालमहाल, शनिवारवाडा के प्रांगण में योग दिन का आयोजन किया गया है। यह जानकारी संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला के अध्यक्ष उत्तम कामठे ने दी है।
इस बारे में उन्होंने आगे बताया कि विश्व योग दिन के अवसर आयोजित किए गए योग दिवस पर सुबह 6: 30 बजे योगा की शुरूआत की जाएगी। योग दिन में बड़ी संख्या में यहां आकर सहयोग करना चाहिए, यह अपील भी उन्होंने की। इस स्वास्थ्य पहल में शामिल होनेवाले योग संघ को नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृपया नानासाहेब निवंगुणे 8080640565 और उत्तम कामठे 9326846983 से संपर्क किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ