मांजरी, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से ‘राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस सुपर 100’ पहल की शुरूआत की गई है, जिसके तहत कुर्ला और कर्जत विधानसभा मतदार संघ के निरीक्षक पद पर महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के महासचिव अजीत दत्तात्रय घुले की नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल के मार्गदर्शन में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मेहबूब शेख व प्रदेश कार्याध्यक्ष रविकांत वर्पे व सूरज चव्हाण द्वारा अजीत घुले की नियुक्ति की गई है।
अपनी नियुक्ति पर महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के महासचिव अजीत घुले ने कहा कि 100 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में युवाओं का संगठन निर्माण करते हुए पार्टी संगठन को बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है, जिसके अनुसार 34 पदाधिकारियों को चुना गया है, जिसमें मुझे कुर्ला और कर्जत विधानसभा मतदार संघ के निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी के संगठन को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।

0 टिप्पणियाँ