मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना के 55 वें स्थापना दिन पर हड़पसर में किए गए विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रम


हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

शिवसेना के 55 वें स्थापना  दिन के अवसर पर हड़पसर व परिसर में शिवसैनिकों द्वारा विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

हड़पसरगांव- शिवसेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के गुट प्रमुख संघटक संजय बापू सपकाल व हड़पसर शाखा प्रमुख अजय सकपाल की ओर से दिव्यांगजनों को राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर यहां उपशहर प्रमुख समीर तुपे, शहर गुट प्रमुख संघटक जान मोहम्मद शेख, विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक   प्रा. विद्याताई होडे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के वैद्यकीय आघाडी प्रमुख अजय सपकाल, पूर्व उपविभाग प्रमुख संतोष होडे,  उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, मारुति ननावरे, योगेश जगताप, भाऊ माकर, रमेश कामठे, सुनील पंडित, राहुल माकर, सुरेश गोरी, मंगेश कांबले, विजय चव्हाण, राहुल चव्हाण, मल्लपा धोरी, विलास आचारी, विश्वजीत कुमावत, संतोष जगताप, जय्यत इनामदार व अन्य उपस्थित थे। 
तुकाईदर्शन- सहकारिता आंदोलन के माध्यम से आम आदमी की आर्थिक समस्याओं को हल करने के अलावा राजाभाऊ होले और उनके सहयोगी लोककल्याण पतसंस्था के माध्यम से राष्ट्रहित में भी अहम योगदान देने का काम कर रहे हैं। यह विचार उपनिबंधक पुणे शहर 4 के सहकारी अधिकारी विजयसिंह मालवदकर ने व्यक्त किये। तुकाईदर्शन स्थित लोककल्याण पतसंस्था की ओर से शिवसेना की 55 वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री सहायता कोष में लोककल्याण पतसंस्था के अध्यक्ष राजाभाऊ होले के शुभ हाथों विजयसिंह मालवदकर को 21,111/- रुपयों का धनादेश सुपूर्द किया गया। इस अवसर पर यहां शासकीय लेखा परीक्षक ईरण्णा सावलगी, पतसंस्था के उपाध्यक्ष अरुण शिंदे, डॉ. स्वप्निल लडकत, मच्छिंद्र पिसे, छाया दरगुडे, राजश्री भुजबल, व्यवस्थापिका योगिता पालिवाल, अथर्व सातव, प्रदीप जगताप आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सुभाष कदम  और आभार प्रदर्शन प्रा. एस. टी. पवार ने किया।
ससानेनगर- प्रभाग क्रमांक 23 में वर्धमान टाऊनशिप परिसर में  वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा की पहल करते हुए ‘स्वच्छ पुणे, हरित पुणे’ का नारा आयोजक उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर व अमित गायकवाड ने लगाया। प्रमुख अतिथि उपशहरप्रमुख समीर तुपे के शुभ हाथों  परिसर में वृक्षारोपण किया गया। यहां विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, शहर गुट प्रमुख संघटक शेख जान मोहम्मद, वरिष्ठ शिवसैनिक मारूती ननावरे, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के गुट प्रमुख संघटक संजय सपकाल, विभागप्रमुख प्रशांत पोमण, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या होडे, युवा सेना के गौरव गायकवाड, शाखा प्रमुख अक्षय ठाकरे, अजय सकपाल, ओंकार बनकर, मनिष डालिंबकर, वर्धमान टाऊनशिप के निवासी राजेश  खराडे, निलेश देशमुख, अशोक शेटे, वैशाली भेंडे, मयूरी सुंसालकर, त्रिशला वर्मा, हनुमंत जगदाले, कृष्णा वर्मा, इक्बाल तंबोली,   सागर वाणी, मेजर जाधव आदि उपस्थित थे। वृक्षारोपण में बादाम, चाफा, फायकस, नीम के पौधों का समावेश था।
पहले चित्र में दिव्यांगजनों को राशन किट का वितरण करते हुए शहर गुट प्रमुख संघटक शेख जान मोहम्मद, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के गुट प्रमुख संघटक संजय बापू सपकाल व हड़पसर शाखा प्रमुख अजय सकपाल, समन्वयक प्रा. विद्या होडे व संतोष होडे। दूसरे चित्र में लोककल्याण पतसंस्था के अध्यक्ष राजाभाऊ होले उपनिबंधक पुणे शहर 4 के सहकारी अधिकारी विजयसिंह मालवदकर को मुख्यमंत्री सहायता कोष निधि के लिए धनादेश सुपूर्द करते हुए, साथ में अन्य और तीसरे चित्र में वृक्षारोपण करते हुए उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, अमित गायकवाड व नागरिक।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ