मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नेक इंसान बनने के लिए दूसरों की मदद अवश्य करनी चाहिए : अब्रार चांद शेख

बेसहारा व जरूरतमंद वृद्ध को खाना देते हुए अब्रार चांद शेख।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

समाजसेवक, सामाजिक, विधायक व लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर व समर्पित   रहनेवाले अपने पिता चांद शेख के नक्शे कदम पर चलते हुए अब्रार चांद शेख ने इस कोरोना संक्रमण की महामारी में बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को अपने बचत की पिग्गी बैंक को फोड़कर उसमें से पैसे लेकर गाड़ीतल ओवरब्रिज के नीचे रहनेवाले बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को खाना व पीने के पानी की बोतल देकर एक इंसानियत का जज्बा दिखाया है जो सही मायने में अन्य युवाओं के लिए एक आदर्श, प्रशंसनीय व अनुकरणीय है।
इस बारे में अब्रार चांद शेख ने हमारे प्रतिनिधि से कहा कि हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए, यह एक नेक काम है और हर इंसान को यह नेक काम करना चाहिए। यदि आप खुद को एक नेक इंसान बनाना चाहते हैं, अपने जीवन को नेकी के रस्ते पर ले जाना चाहते हैं तो आपको दूसरों की मदद अवश्य करनी ही चाहिए। नेक काम का मतलब है ईश्वर का काम। याद रखें कि दूसरों की मदद करनेवाला ही हमेशा असली हीरो होता है।
अंत में उन्होंने कहा कि आज मैं आपके माध्यम से आज की युवा पीढ़ी से अपील करना चाहता हूं कि कोरोना संक्रमण के चलते बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को अपनेपन की बहुत जरूरत है। आज इस महामारी की स्थिति में फंसे हुए लोगों को सहारा चाहिए और वो सहारा हमें बनाना होगा अगर हम सभी ने केवल एक दिन का भी इन जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया तो भी वो बहुत होगा, मदद का हाथ आगे कीजिए और जरूरतमंद लोगों का सहारा बनें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ