मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया युवासेना प्रमुख व मंत्री आदित्य ठाकरे का जन्मदिन

हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
युवासेना प्रमुख व महाराष्ट्र राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य उद्धवसाहेब ठाकरे का जन्मदिन हड़पसर में विभिन्न विधायक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए मनाया गया है।
मालवाडी : मालवाडी शिवसेना शाखा की ओर से परिसर के छात्रों को स्कूल के लिए उपयोगी वस्तुओं का वितरण शिवसेना पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रमुख राजेंद्र बाबर, विभाग प्रमुख सूरज कांबले, प्रभाग प्रमुख यश तुपे, शाखा प्रमुख अमित कांबले, प्रशांत भंडारी, स्वप्निल सोनावणे, युवासेना अधिकारी अमोल अवचिते, सूरज चव्हाण, शंतनु सातव, ओंकार कदम, शशिकांत पालवे, अक्षय कदम, आर्यन वाडकर, महेश फुंदे, योगेश तुरेकर व शिवसैनिक प्रमुख रूप से   उपस्थित थे। 
हड़पसरगांव : शिवसेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के गुट प्रमुख संघटक संजय बापू सपकाल की ओर से हड़पसर ओवरब्रिज के नीचे रहनेवाले मज़दूरों को अन्नदान किया गया है। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्याताई होडे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के वैद्यकीय आघाडी प्रमुख अजय सपकाल, पूर्व उपविभाग प्रमुख संतोष होडे, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, उपशाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, प्रा.राजेंद्र शिखरे, अनिल धायगुडे,  शुभम सपकाल, विश्वजीत कुमावत, सुनील उत्तेकर, किशोर सूर्यवंशी, मंगेश कांबले, प्रतीक सकपाल, विलास पवार व शिवसैनिक उपस्थित थे। 
मोहम्मदवाडी : नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ शिवसैनिक सुनील पाटिल की ओर से लोकशाहीर आण्णा भाऊ साठे विरंगुला केंद्र में वृक्षा रोपण किया गया। पर्यावरण का हमारे जीवन में अनन्य साधारण महत्व है। पेड़ लगाओ- कल का भविष्य सुरक्षित करें, पेड़ हैं तो हम हैं, पर्यावरण की सुरक्षा करें, ‘एक व्यक्ति- एक पौधा- हरा भरा होगा परिसर अपना’ आदि घोषणा देकर पर्यावरण के बारे में जन जागरूकता नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे आयोजक टीम के सदस्य वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

फोटो कैप्शन : पहले चित्र में मालवाडी शिवसेना शाखा की ओर से परिसर के छात्रों को स्कूल के लिए उपयोगी वस्तुओं का वितरण करते हुए उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे, साथ में हड़पसर विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर व अन्य। दूसरे चित्र में मज़दूरों को अन्नदान करते हुए गुट प्रमुख संघटक संजय बापू सपकाल, समन्वयक प्रा. विद्याताई होडे, शाखा प्रमुख अजय सकपाल, संतोष होडे, कुणाल सपकाल। तीसरे चित्र में आण्णा भाऊ साठे विरंगुला केंद्र में वृक्षारोपण करते हुए नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे आयोजक टीम के सदस्य दिखाई दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ