मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्री कृपया ध्यान दें ! भुसावल मंडल पर ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियां रद्द

पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

भुसावल मंडल के जलगांव स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग तथा तकनीकी कार्यों हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण कुछ गाड़ियां रद्द रहेंगी।
1. मंगलवार 13 जुलाई को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02224 अजनी-पुणे एक्सप्रेस  तथा शुक्रवार 16 जुलाई को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02223  पुणे- अजनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. बुधवार 14 जुलाई को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02117 पुणे-अमरावती एक्सप्रेस तथा गुरुवार 15 जुलाई को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02118  अमरावती-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. गुरुवार 15 जुलाई को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 01039 कोल्हापुर- गोंदिया एक्सप्रेस तथा शनिवार 17 जुलाई को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 01040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4. गुरुवार 15 जुलाई को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02041 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस तथा शुक्रवार 16 जुलाई को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02042  नागपुर- पुणे  एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5. शुक्रवार 16 जुलाई को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02114 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस  तथा शनिवार  17 जुलाई को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02113 पुणे-  नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 
यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ