मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत माता के चित्र का लोकार्पण समारोह संपन्न

हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे शहर में सबसे पहला हड़पसर क्षेत्र के मगरआली में भारत माता के भित्ति चित्र का लोकार्पण समारोह हाल ही में संपन्न हुआ। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पतित पावन संघटन व भारतीय जनता पार्टी का बीज जिस जगह पर लगाया गया उस जगह पर स्थानीय नगरसेवक मारुति आबा तुपे की संकल्पना से मगरआली में भारत माता का भित्ती चित्र व सुशोभीकरण किया गया है, जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष विनायकराव डंबीर के शुभहाथों किया गया। यहां कैलास चव्हाण, कुमाजी वाबले, सतीश फोफलिया, जीवन जाधव, सुरेश हडदरे, महेंद्र तुपे, नाना तुपे, राजू महाडीक, विकास गदादे, संकेत झेंडे, गोरख तुपे, महेश ससाणे, नितिन ससाणे, नाना हडदरे, एडवोकेट सुशील कुंभार, अनिल जगताप, अरुण कुंभार, मेघराज जगताप, भाऊ जगताप, कुणाल चौरे, अजय वाघुले, रोहित चौरे, ओंकार तुपे, राहुल धेड़े, बाबा चव्हाण, हरीष नवले, निरंजन काले, धोड्डाप्पा मुलगे, कपिल गायकवाड, ओंकार मांगडे, आशीष काले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर भैरवनाथ तरुण मंडल और अखिल मगरअली नवरात्र उत्सव के सभी पुराने दोस्त और परिवार के लोग एक साथ आए। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने 1986 से हड़पसर क्षेत्र की यात्रा की। कार्य करते समय आने वाली कठिनाइयाँ और वर्तमान स्वर्ण युग यादों पर प्रकाश डाला गया।


    पहले चित्र में नगरसेवक मारूति आबा तुपे की संकल्पना से मगरआली में भारत माता के चित्र व सुशोभीकरण के लोकार्पण समारोह के अवसर पर उद्घाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष विनायकराव डंबीर, साथ में जीवन जाधव, सुरेश हडदरे, महेंद्र तुपे, नाना तुपे, एडवोकेट सुशील कुंभार व अन्य और दूसरे चित्र में नगरसेवक मारूति आबा तुपे के साथ भैरवनाथ तरुण मंडल और अखिल मगरअली नवरात्र उत्सव के सदस्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ